Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
आयुर्वेद में लहसुन के काफी फायदे बताए गए हैं। कोई लहसुन का प्रयोग कच्चा करता है तो कोई इसे सब्जी या चटनी में लेता है। लेकिन कम ही लेाग जानते हैं कि लहसुन का सेवन भूनकर भी किया जाता है और खासतौर पर पुरुषों के लिए इस तरह लहसुन खाना बेहद फायदेमंद होता है। ये भी पढ़ेंः आयुर्वेद में बादाम भिगोने के बाद छीलकर खाने को क्यों कहा जाता है ?
लहसुन में सल्फर युक्त यौगिकों की मात्रा काफी होती है। इसमें पाएं जाने तत्वों में एक ऐलीसिन भी है। इसकी वजह से ही लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट खूबियां होती हैं। लहसुन पर हुई एक रिसर्च बताती है कि लहसुन में मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है। वैसे आयुर्वेद के डॉक्टर्स अक्सर पुरुषों को रात के समय भुने हुए लहसुन की एक कली खाने की सलाह देते हैं। आइये जानते हैं इसके क्या फायदे हैं -
ठंड नहीं लगतीः लहसुन में सेलिनियम और विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ठंड के मौसम में भूने हुए लहसून का सेवन करने से ठंड लगने की संभावना कम हो जाती है। लहसून से शरीर में गर्माहट आती है।
हार्ट के लिए है फायदेमंदः भुना लहसुन ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है। हालांकि इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए ज्यादा रेफर किया जाता है क्योंकि ये बीपी को कम करता है।
सेक्स हार्मोन बनाता हैः लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्स हार्मोन के स्तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन दूर होता है। वहीं लहसुन में सेलेनियम और भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है।
कैंसर से बचा सकता हैः लहसुन का सेवन शरीर में गर्माहट लाता है और ठंड से रक्षा करता है। साथ ही इसे कैंसर से बचाने वाला भी माना जाता है। लहसुन को खासतौर पर यह प्रोस्ट्रेट और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने वाला माना जाता है।
पेट की गड़बड़ दूर करेः अगर आपका पेट खराब रहता है या जल्दी जल्दी इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं तो भुना लहसुन खाएं। इसके सेवन से सीने में जलन, उल्टी और पेट की खराबी आदि दूर करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ेंः पोस्टनेटल डिप्रेशन क्या है ? महिलाओं के लिए क्यों है खतरनाक।
ये भी पढ़ेंः विश्व एड्स दिवस 2018ः एचआईवी-एड्स का इतिहास।
ये भी पढ़ेंः खून में सीसे की वजह से होती हैं कई बीमारियां, अब केरल में हो सकता है इलाज।
ये भी पढ़ेंः क्या आप मॉइश्चराइजर लगाने का सही समय और तरीका जानते हैं ?
ये भी पढ़ेंः रूबेला क्यों है खतरनाक, क्यों जरूरी है टीका लगवाना ?
ये भी पढ़ेंः महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी स्किन का रखना चाहिए ख्याल, जानें खास तरीके।