Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
लौकी हरी सब्जियों में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली सब्जी है। लौकी से कई तरह के खाद्य पदार्थ बनाये जा सकते हैं। लौकी की सब्जी, हलवा, मिठाई इत्यादि बनाई जाती है। ठंड के मौसम में भारत में इसका उत्पादन भी बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में इसका सेवन भी ज्यादा लोग करते हैं। हेल्थ के तहत देखें तो लौकी में प्रोटीन, विटामिन और पर्याप्त मात्रा में लवण पाया जाता है। विटामिन ए, विटामिन सी और कैल्शियम के लिए लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लौकी में आयरन, पोटेशियम और जिंक भी पाया जाता है।
लौकी को सब्जी के अलावा अगर आप नाश्ते में उपयोग करना चाहते हैं तो हलवा बना सकते हैं। लौकी का हलवा बनाना भी बहुत आसान होता है। आइए जानते हैं लौकी का हलवा बनाने का तरीका। ये भी पढ़ेंः ठंड के मौसम में खाएं आटे का हलवा, स्वाद और स्वास्थ्य दोनों में बेहतर, जानें बनाने का तरीका।
लौकी हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
लौकी का हलवा बनाने का तरीका
सबसे पहले भारी तलीवाले पैन में थोड़ा सा घी डालकर घर्म करें। गर्म हो जाने पर इसे कद्दूकस की हुई लौकी डालें पानी सूखने तक इसे पकाएं। इसके बाद इसमें दूध डालें। जब लौकी के नर्म होने और दूध सोख लेने तक यानी लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब पका रही हों तो इसे चलाती रहें ताकि यह जले न और पैन की तली में चिपके भी नहीं। अब इसमें शक्कर डालें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब कद्दूकस किया हुआ खोया, इलायची पाउडर, मुनक्का, काजू और बादाम डालकर पांच मिनट तक पकाएं। फिर इसमें चुटकीभर नमक डालें। चांदी का वर्क़ लगाएं। काजू, पिस्ता, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर इसे अपनी इच्छानुसार ठंडा, गर्म या कमरे के तापमान पर सर्व कर सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः मानसिक विकलांगता के बारे में कितना जानते हैं आप, क्या हैं मुख्य कारण ?
ये भी पढ़ेंः WHO के अनुसार भारत में मलेरिया घटा लेकिन अब भी है…ये समस्या।
ये भी पढ़ेंः सीओपीडी की पहचान कैसे करें ?
ये भी पढ़ेंः युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हृदय रोग का खतरा ?
ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में खुरदुरी त्वचा को कैसे करें मुलायम व चमकदार ?
ये भी पढ़ेंः मानसिक विकलांगता कितने प्रकार की होती है ? जानें अलग-अलग प्रकार।