... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 3, 2019 2:12 PM IST
Image credits by: शोधकर्ताओं ने आईएल31-आईआर700 नाम का एक कैमिकल तैयार किया। यह कैमिकल रोशनी के प्रति संवेदनशील है। ©Shutterstock.
वैज्ञानिकों ने खुजली के उपचार का एक नायाब एवं प्रभावी तरीका ढूंढ निकाला है। खुजली होने पर अब कोई क्रीम या जैल लगाने की जरूरत नहीं होगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि खुजली वाले हिस्से पर एक खास तरह की लाइट दिखाने से खुजली छूमंतर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें - इस तरह करें चिरौंजी का उपयोग, चेहरा करने लगेगा शाइन
इस तरह हुआ परीक्षण
उपचार की इस नई तरकीब का चूहों पर सफल परीक्षण किया जा चुका है। चूहों पर हुए प्रयोग में पाया गया कि इस उपचार के बाद खुजली में कमी देखी गई और चूहों ने खुजली वाले हिस्से को कम खरोंचा।
यह भी पढ़ें - ये पांच है हेल्दी लाइफ के टिप्स, 2019 में जरूर करें फॉलो
गंभीर चर्म रोग में खुजली से राहत अस्थाई तौर पर ही मिलती है। यह नया तरीका उपचार को आसान बनाएगा। रोम स्थित यूरोपियन आण्विक जीवविज्ञान प्रयोगशाला के शोधकर्ताओं ने नए इलाज की उम्मीद में खुजली के वास्तविक कारणों पर फोकस किया, जिसके बाद यह तरकीब सामने आई।
यह भी पढ़ें – 2019 में रहना है हेल्दी और खुश तो इन तीन बातों को कभी न भूलें
ऐसे होगा इलाज
शोधकर्ताओं ने आईएल31-आईआर700 नाम का एक कैमिकल तैयार किया। यह कैमिकल रोशनी के प्रति संवेदनशील है और खुजली-प्रभावित कोशिकाओं को त्वचा की सतह पर बांध देता है। शोधकर्ताओं की टीम ने इस कैमिकल को चूहों की त्वचा में इंजेक्ट किया। इसके बाद कैमिकल लगी हुई त्वचा पर जैसे ही इंफ्रारेड लाइट डाली गई, खुजली वाली कोशिकाएं निष्प्रभावी हो गईं। इस प्रोजेक्ट के सकारात्मक प्रभाव जानवरों पर देखे गए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.