
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : December 13, 2021 3:52 PM IST
क्या बेअसर साबित होगी ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ कोरोना वैक्सीन, जानें WHO ने क्या कहा
Omicron variant and Vaccine Efficacy: डेल्टा वेरिएंट के बाद अब देश-दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के तेजी से हो रहे प्रसार के कारण हर किसी की चिंता बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले ओमिक्रोन का मामला सामने आया था, उसके बाद से लेकर अब तक यह वेरिएंट 63 देशों में फैल चुका है। WHO ने कहा है कि पहले के डाटा के अनुसार, ओमिक्रोन कोरोनावायरस वेरिएंट डेल्टा स्ट्रेन से कहीं अधिक संक्रामक साबित हो सकता है। साथ ही यह कोविड-19 वैक्सीन के प्रभाव को भी कम कर सकता है, लेकिन इसमें गंभीर लक्षण संक्रमित मरीजों में नजर नहीं आएंगे। भारत में इस साल पाया जाने वाला डेल्टा वेरिएंट लोगों पर गजब कहर बरपाया था। यही वेरिएंट दुनिया के कई देशों में कोरोनावायरस संक्रमण का भी कारण बना था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, यह संभावना काफी हद तक है कि ओमिक्रोन कोरोनावायरस के डेल्टा वेरिएंट से बहुत तेजी से आगे निकल जाएगा, जिससे सामुदायिक प्रसार संभव है। ओमिक्रोन में बड़ी संख्या में उत्परिवर्तन यानी म्यूटेशन करने की क्षमता है। इस वेरिएंट के तेजी से फैलने के कारण पिछले महीने कई देशों ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों में यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही इस वेरिएंट के प्रसार को कम करने के लिए कुछ घरेलू प्रतिबंधों को भी दोबारा से लागू कर दिया गया। फिलहाल, सबसे तेजी से इस वेरिएंट ने दक्षिण अफ्रीका के कई देशों में रहने वाले लोगों को संक्रमित किया है। यहां डेल्टा का अधिक आतंक नहीं था। वहीं, ब्रिटेन में डेल्टा एक मुख्य खतरनाक वेरिएंट के तौर पर सामने आया है।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि शुरुआती सबूत बताते हैं कि ओमिक्रोनसंक्रमण और संचरण के खिलाफ टीके की प्रभावशीलता में कमी का कारण बन सकता है। हालांकि, जो भी आंकड़े उपलब्ध हैं, उन्हें देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि ओमिक्रोन डेल्टा संस्करण से काफी अधिक आगे निकल सकता है।
अब तक जिनते लोग भी ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें बहुत ही हल्के लक्षण देखे गए हैं। हालांकि, WHO ने यह भी कहा है कि डाटा इतने अपर्याप्त थे कि ऐसे में यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि ये ओमिक्रोन वेरिएंट कितना घातक और नुकसानदायक हो सकता है। वैक्सीन की बात करें तो हाल ही में फाइजर/बायोएनटेक ने कहा है कि वैक्सीन की तीन खुराक भी ओमिक्रोन के खिलाफ प्रभावकारी होगी।