निपाह से हुई थी नर्स पत्नी की मौत, पति ने दान की पहली सैलरी

अंतिम समय तक पीडि़तों की सेवा करती रही थी पत्‍नी, पति ने भी ऐसे किया उन्‍हें याद।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 18, 2018 11:55 AM IST

केरल में भारी बारिश की वजह से मची तबाही के बीच दुनियाभर के लोग बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें से एक हैं नर्स लिनि पुथुसेरी के पति जिन्होंने अपनी पहली सैलरी केरल फ्लड रिलीफ फंड में दान की है। लिनि की मौत निपाह पीड़ितों के इलाज के दौरान हो गई थी।

लिनि की मौत के बाद उनके पति सजीश को केरल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क की नौकरी दी थी। सजीश ने केरल के श्रम एवं एक्साइज मंत्री टीएर रामाकृष्णन को कोझीकोड़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दान के रुपए दिए। सजीश ने कहा, 'मेरे मुश्किल दौर में पूरा केरल और सरकार मेरे साथ खड़े थे। ऐसे में यह मेरा फर्ज है कि जरूरत के वक्त मैं भी अपना योगदान दूं।'

ये थीं लिनि

पेरम्बरा थालुक अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्यरत लिनि की 21 मई को मौत हो गई थी। वह निपाह वायरस के मरीजों का इलाज कर रही थी। इस दौरान वह भी इन्फेक्शन से पीड़ित हो गईं।

याद है वह भावुक पत्र

मौत से पहले लिनि ने सजीश को एक भावुक पत्र लिखा था, 'मैं जाने वाली हूं। मुझे नहीं लगता कि अब तुमसे मिल पाउंगी। तुम हमारे बच्चों का अच्छे से ख्याल रखना।' सोशल मीडिया में यह पत्र काफी वायरल हुआ था। निपाह वायरस के चलते केरल में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

बाढ़ से बेहाल है केरल

वहीं भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 8 अगस्त से अब तक केरल में 72 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई हजार लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया कि बाढ़ की वजह से केरल में 8000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

चित्र स्रोत : DailyAdda.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.