Drinking Water: खाने के दौरान क्यों नहीं पीना चाहिए पानी? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 20, 2020 5:05 PM IST

Drinking Water: बड़े-बुजुर्ग अक्सर खाने के तुरंत बाद पानी ना पीने (Drinking Water) की सलाह देते हैं। लेकिन हम उनकी बातों को सुनकर भी अनसुना कर देते हैं।  क्या कभी आपने सोचा है आखिर खाने के साथ और तुरंत बाद पानी ना पीने  (Drinking Water) की सलाह क्यों दी जाती है? शायद नहीं और सोचा भी होगा तो इसका जबाव अबतक आपको पता नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए। चलिए अब करते हैं इन बातों पर गौर-

खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी

  • अगर खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इसस पाचन तंत्र में परेशानी हो सकती है।
  • खाने के दौरान पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषण के लिए समय देना चाहिए। खाने के तुरंत बाद अगर पानी पीते हैं, तो इससे पोषक तत्वों पर असर पड़ता है। इसलिए अक्सर खाने के लगभग 30 मिनट बाद पानी पीने की सलाह दी जाती है।
  • न्यूट्रिशियन के अनुसार, पाचन तंत्र को लगभग दो घंटे खाने को पचाने में समय लगता है।
  • खाते समय या तुरंत बाद पानी पीने से गैस और एसिड जैसी समस्या होने लगती है।
  • इसके साथ ही अगर खाने के तुरंत बाद पानी पीएं, तो इससे मोटापा बढ़ने की संभावना होती है।
  • खाने के दौरान पानी पीने से पेट जल्दी भर जाता है और अपच की समस्या होने लगती है।
  • अगर आप खाने के दौरान पानी पीते हैं, तो इससे डायबिटीज की समस्या भी बढ़ने की संभावना होती है।

जानें क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद में भी खाने के तुरंत बाद पानी ना पीने (Drinking Water) की सलाह दी गई है। उनके अनुसार, खाने के बाद पानी पीना जहर के समान होता है। अनुसार, खाने के लगभग 1 घंटे बाद पानी पीएं।

इनके अनुसार जब हम खाना खाते हैं, तो उस दौरान हमारी नाभि के उल्टी तरफ मौजूद जठराग्नि खाने को पचाने का काम करता है। लेकिन अगर आप इस दौरान पानी पीते हैं, तो ये जठराग्नि को शांत करता है। जिससे अपच की समस्या होने लगती है।

Pre-Workout Foods in Hindi : वर्कआउट से पहले खाएं ये 7 चीजें, फायदे होंगे अनगिनत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source