... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 17, 2018 2:10 PM IST
नवरात्रि में पति-पत्नी को क्यों रहना चाहिए दूर ? © Shutterstock
नवरात्र का पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के लिए मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व है इसलिए इस दौरान प्याज-लहसुन न खाने जैसे बहुत से नियमों का पालन किया जाता है। इतना ही नहीं, इस दौरान पति-पत्नी का एक-दूसरे के करीब आना भी वर्जित माना जाता है। इसके पीछे सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि साइंटिफिक कारण भी है और आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं नवरात्र के दौरान पति-पत्नी को क्यों नहीं आना चाहिए एक दूसरे के करीब।
ये भी पढ़ेंः नवरात्रि स्पेशलः समक के चावल की कतली, जानें बनाने का तरीका।
मूड स्विंगः ऐसा कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी भी उपवास में मूड स्विंग के हालत रहते हैं। मन जब विचलित रहता है तो किसी भी काम में ठीक से मन नहीं लगता है। मूड स्विंग की समस्या में पूजा-उपवास-सेक्स तीनों का समायोजन ठीक नहीं होता है। इस दौरान सेक्स से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः नवरात्रि 2018: डायबिटीज के मरीज रखें व्रत में इन बातों का ख्याल, बनी रहेगी सेहत।
ऊर्जा कम होनाः नवरात्र व्रत रखने वाले लोगों में ऊर्जा की कमी होती है। व्रत के समय इंसान सभी तरह के भोजन नहीं ले पाता है जिससे शरीर में ऊर्जा का लेवल कम रहता है। इसकी वजह से शरीर मानसिक और शारीरिक तौर पर संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं होता। यही कारण है इस दौरान डॉक्टर्स भी इस दौरान संयम रखने के लिए कहते हैं।
ये भी पढ़ेंः नवरात्रि 2018 : व्रत के नौ दिन तक रहना है फिट तो पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स।
इंफेक्शन का खतराः नवरात्र ऐसे समय में होता है जब मौसम में बदलाव हो रहा होता है। इस मौसम में इंफेक्शन का भी खतरा ज्यादा रहता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो STD और UTI के ज्यादातर मामले सितम्बर और अक्टूबर के महीने में आते हैं। इसकी वजह से भी इन महीनों सेक्स के प्रति सचेत व सजग रहना चाहिए। उपवास में इंसान का रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो सकता है। इसलिए इस दौरान संयम रखना बेहतर होता है।
ये भी पढ़ेंः नवरात्रि 2018: नवरात्रि व्रत के दौरान रहना है फिट और ऊर्जा से भरपूर, तो जरूर फॉलों करें ये टिप्स।
ऐसा नहीं है की सेक्स के लिए नवरात्र में मनाही है लेकिन उपर के फैक्ट्स इस दौरान संयम रखने के लिए प्रेरित करते हैं। उपवास में संयम और सजगता से शरीर को एक बार फिर से नया किया जा सकता है। उपवास से शरीर का इम्यूनसिस्टम मजबूत होता है। उपवास के दौरान पौष्टिक पदार्थों के फलहार करने चाहिए।
ये भी पढ़ेंः नवरात्रि 2018 : नवरात्रि में बनाएं ये 4 आसान व्रत रेसिपी।