PUBG (पबजी) गेम क्यों पड़ रहा है लोगों के दिमाग पर भारी ?

भारत में कई तरह की खबरों के बीच एक खबर यह भी आयी है कि PUBG (पबजी) खेलते हुए जम्मू का एक फिटनेस ट्रेनर अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 11, 2019 8:56 PM IST

कोई भी खेल हो वो आपके दिमाग पर सीधा असर करता है यह बात तो हम सभी जानते हैं लेकिन वर्तमान समय में डिजिटल होती दुनिया में जितना वास्तविक खेल खेला जाता है उससे कई गुना ज्यादा मोबाइल या टीवी गेम खेला जाने लगा है। PUBG (पबजी) गेम इन दिनों सबसे ज्यादा खेला जाने वाला मोबाइल गेम बन गया है।

दुनिया भर में बहुत बड़ी संख्या में लोग PUBG (पबजी) खेल रहे हैं। भारत में कई तरह की खबरों के बीच एक खबर यह भी आयी है कि PUBG (पबजी) खेलते हुए जम्मू का एक फिटनेस ट्रेनर अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

‘ब्लू व्हेल गेम’ के बाद आया एक और खतरनाक गेम जो बना रहा है बच्चों के साथ बड़ों को भी अपना शिकार।

मानसिक संतुलन खोने वाले फिटनेस ट्रेनर 10 दिन से लगातार PUBG (पबजी) गेम खेल रहा था। UNI की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू के एक फिटनेस ट्रेनर को PUBG गेम की लत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक यह जम्मू में पहला ऐसा मामला नहीं है। इससे पहले 6 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

सर्दी में विटामिन-ई कैप्सूल का कैसे इस्तेमाल करें ?

जानकारी के मुताबिक फिटनेस ट्रेनर ने 10 दिन तक पबजी मोबाइल गेम खेला। 10 दिन में मिशन पूरा करने के बाद मानसिक स्थिति में गड़बड़ी होने के चलते वह खुद को नुकसान पहुंचाने लगा जिसके बाद ट्रेनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

PUBG-Side-effects PUBG गेम के क्या-क्या साइड-इफेक्ट्स हैं उनको जरूर जानना चाहिए। ©Shutterstock.

क्या कह रहे हैं डॉक्टर ?

UNI की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने कहा, ' मरीज की हालत इस समय अस्थिर है और वो आंशिक रूप से मानसिक संतुलन खो चुका है।' डॉक्टर का यह भी कहना है कि हालांकि मरीज लोगों को पहचान रहा है पर उसके दिमाग पर गेम के आफ्टर इफेक्ट्स का असर अभी भी है। जम्मू के स्थानीय लोगों ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से इस गेम पर बैन लगाने की अपील की है।

पेट का मोटापा कम करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये 7 फूड। 

PUBG (पबजी) जैसे मोबाइल गेम में ऐसा क्या है कि लोगों का मानसिक संतुलन खो सकता है ? यह सवाल हर किसी के मन में उठना चाहिए क्योंकि हमारी जिंदगी ऐसी नहीं है कि इसे एक मोबाइल गेम के लिए बर्बाद कर दें। अगर आपको भी लगता है कि आपका बच्चा या आपके घर में कोई भी मोबाइल के किसी भी गेम का इस तरह से दिवाना है तो इस पर जरूर ध्यान दें।

मोबाइल गेम क्यों करते हैं लोगों को बीमार ? 

मोबाइल गेम खेलने वाले लोग लगातार एक ही जगह पर बैठकर अपना सारा ध्यान खेल में लगा देते हैं जिसकी वजह से वो शरीर की अन्य जरूरतों लगातार कई घंटों तक इग्नोंर करते हैं।

ब्रेस्ट, थाई और बट को सेक्सी लुक देने के लिए देखें ये वीडियो।

शरीर को अगर आप एक जगह पर एक ही पोजिशन पर रखते हैं तो कई तरह के शरीर में बदलाव आने लगते हैं। कुछ लोग तो घंटों पानी नहीं पीते हैं तो कुछ लोग अपनी पेशाब और मल को भी कई घंटों तक रोककर रखते हैं।

फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी भी इंसान को एक ही स्थान पर 45 मिनट से ज्यादा एक ही पोजिशन पर नहीं रहना चाहिये।

मेटाबॉलिज्म को करना है बूस्ट तो अपनाएं ये आसान 8 उपाय।

मोबाइल गेम का दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ता है अगर आप गेम में जीतते हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा खुशी या हारने पर जरूरत से ज्यादा गम हो सकता है।

खाली पेट शहद और लहसुन का कैसे करें सेवन और इससे क्या-क्या होते हैं लाभ ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source