नाश्ता खाकर करें अच्छी दिन की शुरूआत

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : September 8, 2014 3:54 PM IST

breakfast

नाश्ता शब्द सुनने में जितना छोटा लगता है उसका महत्व उतना ही बड़ा होता है।  रात भर आराम करने के बाद जब आप उठते हैं तब आपको काम करने के लिए फ्यूल या ईंधन की ज़रूरत होती है, जो नाश्ता पूरा करता है। नाश्ता का मतलब होता है रात भर जो उपवास किया है उस उपवास को तोड़ना।  आयुर्वेद के अनुसार सुबह का पहला नाश्ता अच्छी तरह से करना चाहिए। सुबह शरीर के मेटाबॉलिज़्म का स्तर उच्च होता है इसलिए आप जब स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्द खाते हैं तब वह पूरी तरह से ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है जिसके कारण आप सारा दिन ऊर्जायुक्त रहकर काम कर पाते हैं। शरीर को चलाने के लिए उसकी सही तरह से देखभाल करने की ज़रूरत होती है, नहीं तो शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों को खुद ही आमंत्रित कर बैठता है।

अध्ययन के अनुसार सुबह आपके शरीर का ब्लड-शुगर लेवल या ग्लूकोज़ का स्तर बहुत कम होता है। ग्लूकोज़ सेंट्रल नर्वस सिस्टेम या केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को ईंधन प्रदान करता है। तभी शरीर को ऊर्जा मिलती है जिससे पूरे दिन काम करने की शक्ति मिलती है। नाश्ता नहीं करने से काम में एकाग्रता की कमी, समस्याओं को सुलझाने की क्षमता में कमी, सतेजता में कमी,के साथ-साथ ब्लड शुगर के घटने की संभावना भी बढ़ जाती है। अनुसंधान के अनुसार नाश्ता न करने से टाइप 2 डाइबीटिज़ बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

कुछ लोग वज़न घटाने के लिए नाश्ता नहीं करते हैं मगर इससे बड़ा मिथक दूसरा नहीं है। क्योंकि जब उन्हें भूख लगती है तब वे जंक फूड ज़्यादा खाते हैं और दिन भर भूख लगने के कारण दोपहर, शाम और रात को ज़रूरत से ज़्यादा खाना खा लेते हैं। जो व़जन घटाने की प्रक्रिया पर पानी फेर देता है।

इसलिए सुबह पेट भर कर नाश्ता करने से दिन भर भूख भी कम लगती है। दिन की शुरूआत फाइबरयुक्त, विटामिनयुक्त नाश्ते से करें, जैसे-

  • फलों में सेब, संतरा, अंगूर, आम, खरबूज़, तरबूज़, केला, बेर आदि खा सकते हैं।
  • सेरल में ओट्स भी खा सकते हैं।
  • अंडा, ब्राउन ब्रेड, फ्रूट जूस भी अच्छा स्वास्थ्यवर्द्धक नाश्ता माना जाता है।
  • अगर कुछ हेवी नाश्ता करना चाहते हैं तो पौष्टिक सब्जियों से भरपूर पराठा भी खा सकते हैं।
  • सुबह के वक्त मिठाई खाने से भी वह आसानी से हजम हो जाती है और ग्लूकोज़ ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है।
  • पनीर, अंकुरा पराठा के साथ लस्सी(लो फैट और शुगर फ्री) या दलिया और फल के साथ बटरमिल्क भी ले सकते हैं।

अब तो आपको पता चल ही चुका होगा कि नाश्ता करना कितना ज़रूरी है। नाश्ता न सिर्फ आपको ज़रूरी न्यूट्रिअन्ट प्रदान करता है बल्कि सारा दिन ऊर्जायुक्त और सजग रहकर अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है।

चित्र स्रोत: Getty Images

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source