
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : September 9, 2024 4:31 PM IST
Medically Verified By:
Importance of Healthy Spine : स्पाइन यानि कि रीढ़ की हड्डी हमारे शरीर का वो हिस्सा है जिससे पूरी बॉडी फंक्शन करती है। इसमें किसी भी तरह की समस्या या चोट आने पर आपके रोजमर्रा के काम बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं। रीढ़ की हड्डी मस्तिष्क और शरीर के बाकी हिस्सों के बीच संकेत भेजती और प्राप्त करती है। रीढ़ की हड्डी की चोट के कारण अक्सर चोट वाली जगह के नीचे ताकत, अहसास और शरीर के अन्य कार्यों में स्थायी परिवर्तन हो जाता है। इसी विषय पर गंभीरता लाने के लिए हाल ही में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें एक्सपर्ट्स ने स्पाइनल हेल्थ पर खुलकर बात की गई।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से स्पाइनल कॉर्ड इंजरी दिवस की स्मृति में आयोजित किये इस मौके पर दिल्ली के सिविल लाइंस स्थिति नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में 100 व्हीलचेयर यूजर्स ने स्पोर्टस और कल्चलर प्रोग्राम में भाग लिया। ये मौका वाकई उत्साह से भरा हुआ था। एक्सपर्ट्स ने अपनी बातचीत में रीढ़ की हड्डी की चोटों सहित अन्य चोटों से प्रभावित व्यक्तियों के लिए जागरुकता और मदद और बढ़ावा दिया ताकि उनकी रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। इस इवेंट में डायरेक्टोरेट जनलर ऑफहेल्थ सर्विसेस प्रोफेसर अतुल गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए उन्होंने अपने संबोधन में चोट की रोकथाम और रिहैबिलिटेशन के महत्व पर बात की।
1. पीठ को हमेशा सीधा कर के बैठे, सप्ताह में कम से कम 4 बार पीठ को स्ट्रेच करने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए।
2. अत्यधिक वजन रीढ़ की हड्डी पर अनावश्यक शारीरिक तनाव डाल सकता है। इसके अलावा, अतिरिक्त वजन रीढ़ की हड्डी को और कमजोर कर सकता है या मौजूदा समस्याओं को बढ़ा सकता है।
3. धूम्रपान का सेवन न करें ये रक्त प्रवाह को कम करता है और रीढ़ की हड्डी में ऑक्सीजन और पोषण को सीमित करता है।
4. सूजन पैदा वाले खाद्य पदार्थों को कम करें जिसमें डेयरी उत्पाद, लाल मांस, रिफाइंड शुगर और अन्य प्रोसेस्ड फूड शामिल हैं।
5. भारी बोझ उठाने के लिए जब भी झुकें तो सावधानी बरतें इससे रीढ़ की हड्डी पर बड़ा दबाव पड़ता है। उठाते समय सही तकनीक का उपयोग करें: पीठ सीधी रखें, घुटनों को मोड़ें, और लिफ्ट को पूरा करने के लिए पैरों की शक्ति को सक्रिय करें।
Also Read : रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद जल्दी रिकवरी के लिए क्या करें? सीनियर डॉक्टर से जानिए