दिन में 5 कप चाय पीने से तेज होती है याददाश्त? साइंस ने माना ये चाय देती है सबसे ज्यादा फायदा

क्या आप जानते हैं कि एक उम्र के बाद चाय पीने से आपको कितना फायदा पहुंचता है। अगर नहीं तो लेख में आपको आगे पता चलेगा कि चाय बुढ़ापे में कितनी फायदेमंद साबित होती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 27, 2021 9:17 AM IST

अगर आप सोचते हैं कि पानी पीना हमारे जीवन की पहली जरूरत है तो आप बिल्कुल सही लेकिन यह हरदम सही नहीं है। जी हां, पानी के बाद चाय (tea)लोगों का दूसरा सबसे पसंदीदा विकल्प है। चाय के शौकीन लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि बाहर मौसम कैसा है या फिर क्या समय हो रहा है उन्हें तो बस आराम के लिए और खुद को फिर से एनर्जी भरा महसूस करने के लिए चाय की जरूरत होती है। ऐसा भी नहीं है कि आपको चाय पीने के लिए किसी खास ब्रेक की जरूरत होती है ब्लकि आप अपने दोस्तों-परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए भी चाय का लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक उम्र के बाद चाय पीने से आपको कितना फायदा पहुंचता है। अगर नहीं तो लेख में आपको आगे पता चलेगा कि चाय बुढ़ापे में कितनी फायदेमंद साबित होती है।

बुढ़ापे में चाय पीने के फायदे (tea health benefits)

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एक उम्र के बाद हमारा इम्यून सिसस्टम कमजोर हो जाता है और हम क्रॉनिक डिजीज के प्रति अतिसंवेदनशील हो जाते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि बुढ़ापे में स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें अतिरिक कदम उठाने की जरूरत है। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि दिन में 5 कप चाय (tea)पीने से 85 साल की उम्र के लोगों की दक्षता और किसी चीज पर प्रतिक्रिया देने की ताकत बढ़ जाती है।

न्यूकासेल यूनिवर्सिटी के ह्यूमन न्यूट्रीशन रिसर्च सेंटर प्रोजेक्ट के प्रमुख डॉ. एडवर्ड ओकेलो ने इस बात को स्पष्ट किया है कि बुढ़ापे में ज्ञान संबंधी चीजों में सुधार न सिर्फ चाय (tea) में मौजूद यौगिकों के कारण होता है बल्कि ये बरसों से चले आ रहे रीति रिवाजों और चाय के साथ गपशप भी इसमें एक बड़ी भूमिका निभाता है।

क्या कहती है स्टडी

इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 85 साल की उम्र से अधिक के 1000 से ज्यादा बुजुर्गों को अपनी स्टडी का हिस्सा बनाया और 2006 से लेकर 2020 तक के आंकड़ों को जुटाया। शोधकर्ताओं का प्रारंभिक लक्षय ये पता लगाना था कि काली चाय यानी की ब्लैक टी पीने से मेमोरी लॉस जैसी समस्या में राहत मिलती है या नहीं। अध्ययन के अंत में उन्होंने पाया कि अधिक चाय पीने से आपको ध्यान लगाने में अधिक सुधार होता है और उसके साथ ही कोई भी काम करने की दक्षता बढ़ती है। हालांकि उन्होंने चाय (tea) पीने और कुलामिलाकर याददाश्त संबंधी गतिविधियों के बीच कोई संबंध नहीं पाया है।

किस तरह की चाय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (tea health benefits)

अध्ययन में विशेषरूप से बिना मीठे वाली ब्लैक टी के बारे में बात की गई है। लेकिन सभी प्रकार की चाय में या तो थोड़े ज्यादा यौगिक होते हैं या फिर थोड़े कम। इसलिए संभावना है कि अगर आप सामान्य चाय भी पीएंगे तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। हां इस बात का ध्यान जरूर रखें कि चाय में चीनी बहुत कम हो या फिर आप सामान्य चाय के मुकाबले हर्बल चाय का भी लुत्फ उठा सकते हैं।