शरीर में इस एसिड की वजह से मक्खी-मच्छर खींचे चले आते हैं आपके पास, इस तरह खुद से लगाएं पता

What kind of person attracts mosquitoes: कुछ लोगों को ज्यादा मच्छर, उनके शरीर की गंध की वजह से काटते हैं। आइए, जानते हैं किस चीज की है ये गंध।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : October 19, 2022 10:31 AM IST

Why do some people attract mosquitoes: क्या आपको मच्छर और मक्खी ज्यादा काटते हैं? पर क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, ये आपके शरीर के खास गंध के कारण हो सकता है। दरअसल, न्यूयॉर्क के रॉकफेलर यूनिवर्सिटी की एक शोध की मानें तो जिन लोगों में एक खास एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें ज्यादा मक्खी- मच्छर काटते हैं। साथ ही शोध में बताया गया है कि ऐसे लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया और जीका जैसी बीमारियों के होने का खतरा ज्यादा होता है।

इस तेज गंध के कारण ज्यादा मक्खी- मच्छर काटते हैं

शरीर की तेज गंध के कारण कुछ लोगों को मक्खी- मच्छर काटने लगते हैं। दरअसल, ये गंध कार्बोक्जिलिक एसिड (Carboxylic acids) की होती है, जिससे मक्खी- मच्छर खींचे चले आते हैं। दरअसल, ये स्किन में सीबम पैदा करता है, जिससे स्किन ऑयली हो जाती है और इसकी कार्बोक्जिलिक एसिड (Carboxylic acids) वाली तेज गंध से मक्खी- मच्छर काटने लगते हैं। दरअसल, कार्बोक्जिलिक एसिड की गंध काफी तेज होती है और अक्सर जानवरों में इसका हाई लेवल पाया जाता है। यही मक्खी- मच्छरों को आकर्षित करते हैं और उनमें कई बीमारियां पैदा करते हैं।

इंसानों में कार्बोक्जिलिक एसिड (Carboxylic acids) का क्या काम है?

कार्बोक्जिलिक एसिड (Carboxylic acids), एक कार्बनिक यौगिक हैं, जो कि स्किन की कई परतों में पाया जाता है। कार्बोक्जिलिक एसिड हमारी त्वचा को मॉइस्चराइज करने और संरक्षित रखने में मदद करते हैं। लेकिन, इंसानों में खान-पान से जुड़ी गड़बड़ियों और दवाइयों के कारण कई बार ये एसिड ज्यादा बनने लगता है, जिससे आपको ज्यादा मक्खी- मच्छर काट सकते हैं।

बता दें कि दुनिया भर में 700 मिलियन लोग हर साल किसी ना किसा मच्छर से होने वाली बीमारियों के शिकार होते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप मच्छररोधक क्रीम लगाएं, अपनी साफ-सफाई का खास ध्यान रखें ताकि मच्छर आपके पास फटके नहीं और आप इन मच्छर जनित रोगों से बचे रहें।