क्‍यों डॉक्‍टर मना करते हैं अबॉर्शन पिल्‍स लेने से, जानिए इसके साइड इफैक्‍ट

गर्भ को रखना या न रखना हर स्त्री का नितांत निजी मामला और अधिकार है, पर अवांछित गर्भ ठहर जाने पर डॉक्टर अबॉर्शन पिल्स नहीं लिखते, क्या आप जानते हैं इसका कारण?

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 6, 2019 1:41 PM IST

कई बार असुरक्षित सेक्‍स से गर्भ ठहर जाता है। अगर आप गर्भ के लिए अभी तैयार नहीं हैं तो आपको इस तरह की गलतियों से बचना चाहिए। कुछ महिलाएं अनचाहा गर्भ ठहर जाने पर अबॉर्शन पिल्‍स का इस्‍तेमाल करती हैं। इमरजेंसी का यह इंतजाम गर्भपात का एक उपाय तो है परंतु यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। विशेषज्ञ इससे बचने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं क्‍या हो सकते हैं इन पिल्‍स के साइड इफैक्‍ट।

यह भी पढ़ें - इन गलतियों से विफल हो जाती है आईवीएफ तकनीक

उपलब्‍ध हैं कई विकल्‍प

अनचाहे गर्भ को समाप्त करने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। इन्‍हीं में से एक तरीका है गर्भपात की गोलियाँ लेना है। हालांकि यह प्रक्रिया सर्जिकल प्रक्रिया की तुलना में कम आक्रामक है, लेकिन इससे कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। यदि आप अपनी गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए गर्भपात की गोलियों का उपयोग करने पर विचार कर रही हैं, तो इससे पहले कि आप उन्हें गर्भपात की गोलियों के संभावित दुष्प्रभावों के बारे में पढ़ लें।

यह भी पढ़ें – गर्भावस्‍था का संकेत है मॉर्निंग सिकनेस, घबराएं नहीं बस ध्‍यान रखें

अबॉर्शन पिल्‍स के साइड इफैक्‍ट

अधिक मात्रा में ब्‍लीडिंग

गर्भपात कराने वाली गोलियां आपके शरीर में बन रहे प्रेग्‍नेंसी हॉर्मोन प्रोजेस्‍टेरॉन के उत्‍पादन को बंद कर देती हैं। इसका परिणाम यह है कि भ्रूण गर्भाशय से अलग होकर बाहर आने लगता है। गर्भाशय का संकुचन ब्‍लीडिंग को बढ़ा देता है। यह आपके पीरियड की ब्‍लीडिंग से ज्‍यादा मात्रा में हो सकती है। यह कुछ दिनों, हफ्तों से लेकर एक महीने तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें – ये हॉट, फि‍ट ‘भाबी जी’ बन गईं हैं मां, जानें कैसे किया उन्‍होंने प्रेगनेंसी भी में भी सूर्य नमस्‍कार

पेट में दर्द और ऐंठन

इन गोलियों को खाने से पेट में दर्द और ऐंठन होता है। कुछ उसी तरह जैसे पीरियड्स के दौरान होता है। लेकिन यह उससे कहीं ज्‍यादा होता है। चूंकि शरीर से भारी मात्रा में रक्‍त और दूसरे द्रव लगातार निकलते रहते हैं इसलिए पेट, पैरों और शरीर के कई हिस्‍सों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

जी मचलाना, दस्‍त

अबॉर्शन वाली गोलियों को खाने से जी मिचलाने और उल्‍टी की शिकायत होती है। कभी-कभी पेट में होने वाली मरोड़ों से दस्‍त भी लग सकते हैं। पेट के निचले हिस्‍से में असहनीय दर्द का भी सामना करना पड़ता है।

सिरदर्द और चक्‍कर आना

गोली लेने के बाद अकसर चक्‍कर आते हैं ये कुछ घंटों तक बने रह सकते हैं। लेकिन हालत ज्‍यादा खराब हो तो डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए। चक्‍कर आने के साथ सिरदर्द की भी शिकायत होती है। सिरदर्द से निबटने के लिए आपको आराम और नींद लेने की आवश्‍यकता है। कभी-कभी बुखार भी आ सकता है। बुखार अगर दो-तीन दिन से लंबा चले तो भी डॉक्‍टर से मिलना जरूरी हो जाता है।

पूरी तरह से गर्भपात न होना

अबॉर्शन पिल्‍स का सबसे बड़ा साइड इफैक्‍ट यह है कि कई बार यह गोलियां लेने के बाद भ अबॉर्शन पूरी तरह से नहीं हो पाता। अगर भ्रूण के टुकड़े भीतर रह गए हैं तो यह संक्रमण और अन्‍य गंभीर समस्‍याओं का भी कारण बन सकते हैं। इसलिए डॉक्‍टर पिल्‍स लेने के बाद डीप अल्‍ट्रासाउंड करवाने की सलाह देते हैं। अबॉर्शन पूरी तरह न होने पर सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source