... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
ठंड के मौसम में बादाम खाने के फायदे। © Shutterstock
बादाम खाने से अच्छी सेहत तो मिलती ही साथ में बीमारियां भी दूर रहती हैं। आयुर्वेद में मीठे बदाम खाने की बात कही गयी है। आयुर्वेद यह भी कहता है कि बादाम का छिलका निकालकर खाना चाहिए। बादाम को रात में पानी में भिगाकर फिर सुबह उसका छिलका निकालकर खाना ज्यादा हेल्दी होता है। ये सारी बातें आयुर्वेद कहता है लेकिन क्या आपको पता है ऐसा क्यों है ?
बादाम में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। बादाम विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्त्रोत है। इन सभी पोषक तत्वों का पूरा फायदा मिल सके, इसके लिए बादाम को रातभर भिगोकर रखना अच्छा माना जाता है। रोजाना बादाम खाने से सेहत तो अच्छी रहती है साथ ही कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। ज्यादातर लोग बादाम भिगोकर खाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है क्या आप यह जानते हैं ?
ये भी पढ़ेंः दूध की मलाई ठंड के मौसम में है एक अचूक दवाई, जानें नया रिसर्च।
छिलका निकालकर खाएं
हमेशा बादाम छिलकर खाने की सलाह दी जाती है। बिना छीले बादाम खाने से खून में पित्त की मात्रा बढ़ जाती है। इससे कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। इसके छिलके में टैनिन होता है जो शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है। अगर छिलके उतार कर खाए जाएं तो शरीर को पोषक तत्व मिलने में कोई रुकावट नहीं होती है।
बादाम के फायदे
ये भी पढ़ेंः आयुर्वेद में बादाम भिगोने के बाद छीलकर खाने को क्यों कहा जाता है ?
रोजाना भिगोये हुए बादाम पाचन में मददगार हैं, इससे हार्ट हैल्दी रहने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है।