... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 27, 2018 12:56 AM IST
बेड टी की आदत से होने वाले नुकसान। © Shutterstock
बेड टी की आदत क्या आपको भी है ? जी हां, हम में से कई लोगों को यह आदत होती है। सुबह उठते ही बेड पर चाय पीने की आदत बदलती जीवन शैली का अहम हिस्सा बन चुका है। शहरी जीवन में तो यह आम हो चुका है। लेकिन इससे हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है इसके बारे में भी कभी आपने सोचा ? अगर नहीं सोचा तो जरूर सोचें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में जरूर बात करें। सुबह उठते ही चाय पीना हेल्थ के लिए किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं होता है। इससे कई तरह के नुकसान होते हैं। तो आइए जानते हैं सुबह उठते ही बेड पर चाय पीने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
इंफेक्शन
बेड टी यानि सुबह-सुबह चाय लेने से आपके पेट में सूजन और इंफेक्शन होने की संभावनाएं होती हैं। इसके कारण पेप्टिक अल्सर या अन्य संक्रमणों से पीड़ित होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। हालांकि जो लोग उठकर ब्रश करने के बाद चाय पीते हैं उनमें इसकी संभावनाएं कम होती हैं।
मेटाबॉलिक
सोकर उठने के बाद आपके मुंह में मौजूद जीवाणु चाय के साथ आपके पेट में पहुंचते हैं और ये अच्छे बैक्टीरिया के कार्य में हस्तक्षेप करते हैं साथ ही मेटाबॉलिज्म में समस्या पैदा कर सकते हैं। इनके कारण आपके पेट में एसिड-एल्कालाइन संतुलन बिगड़ने लगता है। मेटाबॉलिज्म आपके शरीर को उर्जा देने के लिए बहुत जरुरी है। इसलिए सुबह उठते ही चाय पीने से बचें।
टॉक्सिन्स का स्तर
सामान्य तौर पर विशेषज्ञ स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं ताकि आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएं। सुबह आंखें खोलते ही आप सबसे पहले चाय का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में टॉक्सिन्स के स्तर को बढ़ता है जिसके कारण आपके ऑर्गेन्स जैसे लीवर, किडनी और फेफड़ें आदि की सेहत के हानि हो सकती हैं।
ओरल हेल्थ
चाय में एसिड की मात्रा अधिक होती है। जब आप सुबह मे उठने के तुरंत बाद ब्रश किए बिना चाय जैसे पेय पदार्थ का सेवन करते हैं तो आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया शुगर को तोड़ देते हैं और आपके मुंह में एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण दांतों के बाहरी आवरण को नुकसान होता है। इससे आपके मसूड़े में सूजन भी हो सकती है। अपने दांतों को ब्रश करने से पहले चाय या भोजन करने से पहले सोच लें ये कितना खतरनाक है।