एंटीबायोटिक क्यों है खतरनाक, जानें खतरे की एबीसी

एंटीबायोटिक का उपयोग गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है लेकिन इसका दूरुपयोग हाल के वर्षों में होने लगा है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 16, 2018 2:50 PM IST

एंटीबायोटिक दवा का उपयोग हाल के वर्षों में बहुत ज्यादा होने लगा है। एंटीबायोटिक का उपयोग गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है लेकिन इसका दूरुपयोग हाल के वर्षों में होने लगा है। गलत इस्तेमाल की वजह से एंटीबायोटिक्स का साइड-इफेक्ट तो होता ही साथ में यह इंसान के शरीर में काम करना भी बंद कर रही है। आइए जानते हैं एंटीबायोटिक्स के बारे में कुछ बेहद सामान्य लेकिन जरूरी बातें......

एंटीबायोटिक्स के जरूरी फैक्ट्स

ये भी पढे़ेंः एंटीबायोटिक की दवाएं हो रही हैं फेल, एक्सपर्ट के मुताबिक ये एक वैश्विक खतरा बन सकता है।

  • बैक्टीरियल इंफेक्शन जब बहुत ज्यादा हो तो एंटीबायोटिक्स का उपयोग जरूरी हो जाता है।
  • जो लोग हमेशा एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करने लगते हैं फिर उन पर इन दवाओं का असर एक समय के बाद नहीं होता है। इसका मतलब यह की एंटीबायोटिक्स का ज्यादा इस्तेमाल से ये बेअसर हो जाती हैं।
  • एंटीबायोटिक रेज़िस्टेंट बैक्टीरिया ज़्यादा लंबी और गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं और इन बीमारियों से लड़ने के लिए ज़्यादा स्ट्रॉन्ग एंटीबायोटिक्स की ज़रूरत होती है, जिनके और ज़्यादा साइड इफेक्ट्स होते हैं।
  • ये एंटीबायोटिक रेज़िस्टेंट बैक्टीरिया बहुत तेज़ी से फैलते हैं और आपके परिवार के सदस्य, बच्चे और आपके साथ काम करनेवालों को भी अपना शिकार बनाते हैं। और हो सकता है कि एक स्टेज ऐसा भी आ जाए कि सभी ऐसे इंफेक्शन से घिर जाएं, जिसका इलाज मुश्किल हो।
  • एंटीबायोटिक्स दवाएं अनहेल्दी व हेल्दी बैक्टीरिया के बीच फ़र्क़ नहीं कर पातीं, यही वजह है कि ये अनहेल्दी बैक्टीरिया के साथ-साथ हेल्दी बैक्टीरिया को भी मार देती हैं।
  • दुनियाभर में नई एंटीबायोटिक्स का विकास रुक गया है और एंटीबायोटिक दवाओं के बहुत ज़्यादा व ग़लत इस्तेमाल से जो एंटीबायोटिक दवाएं उपलब्ध हैं, वे बेअसर हो रही हैं और ये दुनियाभर के मेडिकल एक्सपर्ट्स के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि ऐसी स्थिति में कई बीमारियों का इलाज मुश्किल हो जाएगा।
  • ध्यान रखें कि जिन एंटीबायोटिक्स की आपको ज़रूरत नहीं है, उसे लेने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे, ना ही ये आपकी किसी तकलीफ़ का इलाज है, बल्कि ये आपको नुक़सान ही पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ेंः ठंड की शुरुआत में क्या आपको भी लगने लगती है उदासी ?

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में अचानक शुरू हो रहा है ये दर्द तो हो सकते हैं ये कारण।

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में बड़ी इलायची का क्यों करे सेवन।

ये भी पढ़ेंः कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड।

ये भी पढे़ेंः सर्दियों के मौसम में रहते हैं दर्द से परेशान ? खान-पान में करें ये बदलाव जरूर मिलेगा आराम।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.