100 दिनों तक रहने वाली खांसी बनी प्रकोप, कोरोना से ग्रस्त रह चुके इस देश पर छाया क्रोनिक खांसी का साया

यह बहुत ही संक्रामक बीमारी है और एक्सपर्ट्स द्वारा इसे ‘पर्टुसिस’ और ‘वूपिंग कफ’ कहा जा रहा है। ब्रिटेन में खांसी की समस्या को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 11, 2023 4:29 PM IST

Whooping Cough In Britain: ब्रिटेन में इन दिनों लोगों में गम्भीर खांसी की समस्या (severe cough problem in Britain) देखी जा रही है जिसकी वजह से स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ गयी है। यह बहुत ही संक्रामक बीमारी है और एक्सपर्ट्स द्वारा इसे ‘पर्टुसिस’ और ‘वूपिंग कफ’ (whooping cough) कहा जा रहा है। ब्रिटेन में खांसी की समस्या को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस समस्या से पीड़ित लोगों में 100 दिनों (3 महीनों से अधिक समय तक) तक खांसी बनी रहती है। बता दें कि 2-3 सप्ताह से अधिक समय तक खांसी बने रहने पर इसे टीबी जैसी गम्भीर बीमारियों का लक्षण (TB Symptoms) माना जाता है। ऐसे में 3 महीनों तक बनी रहने वाली खांसी की समस्या को बेहद खतरनाक माना जा रहा है। (Whooping Cough In Britain in Hindi)

संक्रामक खांसी के साथ दिख रहे हैं ये लक्षण भी (Whooping cough symptoms)

मिली जानकारी के अनुसार इस साल जुलाई से नवंबर के बीच पर्टुसिस के लगभग 716 मामलों की पहचान की गयी। फेफड़ों से जुड़ा हुआ यह संक्रमण पहले बच्चों में ही देखा जा रहा था लेकिन अब इस संक्रमण के मामले वयस्कों में भी दिखाई दे रहे हैं। खांसी की गम्भीर समस्या से पीड़ित लोगों में ये लक्षण भी दिखायी दे रहे हैं-

  • पसलियों में दर्द की समस्या
  • कानों में संक्रमण (infection in ear)
  • हर्निया (Hernia)
  • पेशाब करने से जुड़ी समस्याएं (urinary tract infections)

ब्रिटेन में अलर्ट जारी

हालांकि, इस बीमारी से पूरी तरह ठीक तरह हो सकते हैं और इसकी वैक्सीन (vaccine of whooping cough) भी उपलब्ध है। वहीं, ब्रिटेन में संक्रामक खांसी की समस्याके तीव्र प्रसार की संभावना को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट में वूपिंग कफ नामक इस संक्रामक बीमारी के बारे में बताया गया है और उन्हें सावधान रहने की सलाह दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को खांसी की समस्या और उससे जुड़े लक्षणों को गम्भीरता से लेने की अपील की गयी है। वैक्सीनेशन के साथ-साथ डॉक्टर से सम्पर्क में बने रहने और सावधनियां बरतने की सलाह भी लोगों को दी गयी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source