मंकीपॉक्स को घोषित किया जा सकता है ‘हेल्थ इमरजेंसी’, डबल्यूएचओ ने बुलाई आपात बैठक

Monkeypox news: मंकीपॉक्स के लगातार बढ़ रहे मामलों के देखते हुए डब्लूएचओ ने 23 जून को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है, जिसमें मंकीपॉक्स को हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने का निर्णय लिया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 15, 2022 10:46 AM IST

मंकीपॉक्स भी दुनिया के कई देशों तक पहुंच चुका है और धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। इसपर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बीते मंगलवार चिंता व्यक्त की। घेब्रेयेसस का कहना है कि मंकीपॉक्स का वैश्विक रूप से बढ़ना स्पष्ट रूप से असामान्य और चिंताजनक है। मंकीपॉक्स बीमारी की स्थिति को देखते हुए डब्ल्यूएचओ प्रमुख अगले सप्ताह 23 जून को एक इमरजेंसी मीटिंग (WHO emergency meeting) भी बुला रहे हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद अब दुनियाभर के स्वास्थ्य विभाग अन्य बीमारियों को भी गंभीरता से ले रहे हैं। मंकीपॉक्स कई देशों में फैल चुका है और इसे देखते हुए अब डब्ल्यूएचओ भी सक्रिय हो गया है और लगातार उस पर नजर बनाए हुए हैं।

39 देशों में फैल चुका है मंकीपॉक्स

घेब्रेयसस ने एक मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी दी कि अब तक मंकीपॉक्स दुनियाभर के 39 देशों में फैल चुका है और इसके 1600 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है, वहां लगभग 1500 मामले ऐसे भी हैं, जो संदिग्ध हैं। आगे उन्होंने बताया कि इनमें 7 देश ऐसे हैं, जिनमें पहले से ही मंकीपॉक्स के मामले आ रहे थे, जबकि 32 देश ऐसे हैं जिनमें यह बाद में फैला है।

इस साल हो चुकी है 7 लोगों की मौत

टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस अधानोम ने आगे बताया कि इस साल मंकीपॉक्स से 72 मौत हो चुकी हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ये मौतें नए प्रभावित हुए देशों में नहीं हुई है। लेकिन हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ब्राजील से मंकीपॉक्स से संबंधित एक मौत की सूचना को सत्यापित करने की कोशिश कर रहा है।

क्या हो सकती है हेल्थ इमरजेंसी

दरअसल, डब्ल्यूएचओ मंकीपॉक्स के प्रसार की शुरुआत से ही इसपर नजर बनाए हुए है और अभी अगले हफ्ते 23 जून को आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग पर पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहे मंकीपॉक्स को हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया जाएगा या नहीं इसपर चर्चा की जाएगी। हालांकि, डब्ल्यूएचओ की तरफ से यह जानकारी मिली है, कि वह जल्द से जल्द इसकी पुष्टि करेगा।

कोरोना से कहीं ज्यादा हो सकती है मृत्यु दर

मंकीपॉक्स दुनियाभर के सभी स्वास्थ्य विभागों की चिंता का विषय बना हुआ है। इसके आधिकारिक तौर पर मिले आंकड़े डराने वाले हैं। कई देशों में इसके पॉसिबल सैंपल की जांच की जा रही है। जांच से मिलने वाले आंकड़ों के अनुसार वैज्ञानिकों मंकीपॉक्स से मृत्यु का आंकड़ा 10 फीसद तक हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source