Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

WHO ने दी चेतावनी, बहुत जल्द आने वाली है दुनिया भर में ओमिक्रोन, डेल्टा मामलों की सुनामी

WHO ने इतनी तेजी से ओमिक्रोन के प्रसार को देखते हुए सभी देशों को आगाह करते हुए कहा है कि वर्तमान में संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के साथ ओमिक्रोन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों पर अत्यधिक दबाव डालते हुए 'मामलों की सुनामी' की वजह बन सकता है।

WHO ने दी चेतावनी, बहुत जल्द आने वाली है दुनिया भर में ओमिक्रोन, डेल्टा मामलों की सुनामी
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ. टेड्रोस ए. घेब्रेयसस

Written by Anshumala |Published : December 30, 2021 1:55 PM IST

WHO warns on omicron delta variant: दुनिया भर में एक बार फिर से कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण है कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन (Corona new variant Omicron), जो अब तक कई देशों में अपना पैर पसार चुका है। भारत में भी कई राज्यों में ओमिक्रोन का प्रसार हो चुका है। देश में ओमिक्रोन (Omicron in India) के कुल मामले बढ़कर 961 हो गए हैं। दिल्ली में सबसे अधिक 263 केस (Omicron in Delhi) अब तक सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इतनी तेजी से ओमिक्रोन के प्रसार को देखते हुए सभी देशों को आगाह करते हुए कहा है कि वर्तमान में संक्रामक डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के साथ ओमिक्रोन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों पर अत्यधिक दबाव डालते हुए 'मामलों की सुनामी' (Omicron and delta variant cases bring tsunami) की वजह बन सकता है।

कोरोना महामारी (Corona pandemic) की शुरुआत के बाद से डब्लूएचओ की प्रतिक्रिया को दोहराते हुए, WHO के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्येयियस ने बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वह अत्यधिक चिंतित हैं कि ओमिक्रोन (Omicron infectious) अधिक संक्रामक है। यह बेहद तेजी से फैलने वाला है।

ओमिक्रोन हल्के या कम गंभीर बीमारियों का कारण

ट्रेडोस एडनॉम घेब्येयियस ने कहा कि यह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी दबाव डाल सकता है। इससे एक बार फिर से जीवन और आजीविका बाधित होगी। दबाव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि न सिर्फ नए कोरोना रोगियों को हॉस्पिटल में भर्ती होने की आवश्यकता है, बल्कि कई स्वास्थ्यकर्मी खुद बीमार हो रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेडोस ने हाल के एक बयान पर अपनी चिंता दोहराई कि ओमिक्रोन हल्के या कम गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

स्रोत: (IANS Hindi)

About the Author

... Read More