Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

WHO ने दी चेतावनी, ओमिक्रोन का बढ़ता खतरा स्वास्थ्य प्रणालियों को कर सकता है तबाह

अपने साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट में WHO ने कहा कि चिंता के नए वेरिएंट से संबंधित जोखिम बहुत अधिक है। लगातार साक्ष्य से पता चलता है कि ओमिक्रोन वेरिएंट, डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक है।

WHO ने दी चेतावनी, ओमिक्रोन का बढ़ता खतरा स्वास्थ्य प्रणालियों को कर सकता है तबाह

Written by Anshumala |Published : December 29, 2021 4:48 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि ओमिक्रोन वेरिएंट से जुड़ा जोखिम 'बहुत अधिक' बना हुआ है, जो स्वास्थ्य प्रणालियों और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में व्यापक व्यवधान पैदा कर सकता है। अपने साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट में WHO ने मंगलवार को कहा कि चिंता के नए वेरिएंट से संबंधित जोखिम बहुत अधिक है। अपडेट के अनुसार, "लगातार साक्ष्य से पता चलता है कि ओमिक्रोन वेरिएंट, डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक है।"

अमेरिका में  प्रतिदिन 5,10,000 नए कोरोना मामले

डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी ऐसे समय जारी की है, जब अमेरिका में नए ओमिक्रोन के मामलों में वृद्धि हुई है और यहां दैनिक मामलों की संख्या बढ़कर 5,10,000 के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में महामारी की शुरुआत के बाद से यह एक दिन में सबसे अधिक वृद्धि है।

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (आरआईवीएम) ने घोषणा की है कि ओमिक्रोन वेरिएंट पिछले सप्ताह में नीदरलैंड में 50 प्रतिशत से अधिक संक्रमण का कारण बना है। जर्मनी ने ओमिक्रोन कोरोनावायरस वेरिएंट के प्रसार को धीमा करने के लिए टीकाकरण और स्वस्थ लोगों के लिए देश भर में कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

Also Read

More News

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 9,195 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कुल 302 लोगों की मौत हुई है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्रोत: (IANS Hindi)

About the Author

... Read More