Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Covaxin को आज मिल सकती है WHO से मंजूरी, भारत बायोटेक ने शेयर किया डेटा

फार्मा कम्पनी भारत बायोटेक द्वारा बनायी गयी इस वैक्सीन की इमर्जेंसी यूज लिस्टिंग (EUL) के लिए अप्रैल 2021 में ही आवेदन किया गया था।

Covaxin को आज मिल सकती है WHO से मंजूरी, भारत बायोटेक ने शेयर किया डेटा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 3, 2021 2:24 PM IST

Covaxin Approval From WHO Update:भारत में पूर्ण रुप से बनी कोविड संक्रमण के टीके कोवैक्सीन (Covaxin) को आज वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) से मंजूरी मिल सकती हैं। 3 नवंबर यानी आज के दिन फैसला होने की उम्मीद की जा रही है। फार्मा कम्पनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech)  द्वारा बनायी गयी इस वैक्सीन की इमर्जेंसी यूज लिस्टिंग (EUL) के लिए अप्रैल 2021 में ही आवेदन किया गया था। इस वैक्सीन के नुकसान और प्रभाव का आंकलन करने के बाद इसे मंजूरी देने की उम्मीद की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने सप्ताह भर पहले ही फार्मा कम्पनी से वैक्सीन से जुड़ा अतिरिक्त डेटा मांगा था। (Covaxin Approval From WHO Update In Hindi)

आज मिल सकती है WHO से मंजूरी

बता दें कि, 26 अक्टूबर 2021 को वैक्सीन्स की इमर्जेंसी यूज लिस्टिंग से संबंधित टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (TAG) के प्रतिनिधियों की एक मीटिंग हुई थी। इस बैठक के बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि टीएजी द्वारा सप्ताहभर के भीतर ही दवा निर्माता कम्पनी से स्पष्टीकरण मिल सकता है और उसके बाद वैक्सीन के मूल्यांकन हेतु 3 नवंबर तक एक और मीटिंग हो सकती है।"

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोवैक्सीन के बारे में कहा गया था कि, भारत बायोटेक रोलिंग बेसिस (rolling basis) पर डेटा उपलब्ध करा कर रहा है और WHO के विशेषज्ञ इस डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं। बता दें कि, रोलिंग बेसिस डेटा है जिसमें, वैक्सीन के बारे में सारी जानकारियां एक साथ ना देकर, समय के साथ थोड़ी-थोड़ी मात्रा में जमा की जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

इससे पूर्व, 26 अक्टूबर 2011 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता डॉ. मार्ग्रेट हैरिस (Dr. Margaret Harris )  ने कहा था कि टीएजी डेटा का विश्लेषण कर रहा है और आगे यदि यह डेटा सटीक पाया जाता है और अगर कमेटी के सभी सदस्य डेटा को संतुष्टिजनक बताते हैं, तो हो सकता है कि 24 घंटों के भीतर ही वैक्सीन को मंजूरी मिलने की सिफारिश भी पेश की जा सकेगी। " (Covaxin Approval From WHO Update)