डब्लूएचओ का बयान, एचआईवी की तरह ही दुनिया से कभी नहीं जाएगा कोरोना वायरस!

कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO Statement on Coronavirus) के वरिष्ठ अधिकारी माइकल जे रेयान (Michael J Ryan) ने बुधवार को एक बयान जारी किया।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 14, 2020 1:45 PM IST

WHO Statement on Coronavirus :  कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) का कहर लगातार पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी लोग काफी डरे हुए हैं। सभी लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं वायरस ( Covid-19) कब पूरी दुनिया से समाप्त होगा? लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों की ये उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है। कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO Statement on Coronavirus) के वरिष्ठ अधिकारी माइकल जे रेयान (Michael J Ryan) ने बुधवार को एक बयान जारी किया। इस बयान में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया के उन वायरस जैसा हो सकता है, जो दुनियाभर से कभी भी नहीं जाएगा। जैसा कि एचआईवी (HIV) है, एचआईवी भी एक ऐसा वायरस है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है, बस इससे दूर रहने के लिए सतर्कता अपनानी होगी।

इस वायरस (Coronavirus) के बारे में माइकल जे रेयान (WHO Statement on Coronavirus) ने कहा, "यह अन्य वायरस के जैसा ही एक ऐसा वायरस (Infectious Diseases) बन सकता है, जो कभी नहीं जाते हैं, जैसे एचआईवी कभी नहीं गया।" उन्होंने कहा, "मैं दो बीमारियों की आपस में तुलना नहीं कर रहा लेकिन मेरा मानना है कि हम हकीकत को मानने वाले हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई इस बात की भविष्यवाणी कर सकता है कि कब और कैसे यह बीमारी खत्म होगी।"

लॉकडाउन हटाने से बढ़ सकता है खतरा (WHO Statement on Lockdown)

उन्होंने अपने बयान में कहा कि अभी कोरोना वायरस के मामले (Coronavirus Outbreak) और भी ज्यादा बढ़ेंगे। ऐसे में कोरोना वायरस के कारण लिए गए प्रतिबंध (Coronavirus Lockdown) को हटाना, एक बहुत बड़ा फैसला हो सकता है। ऐसा करने से कोरोना वायरस काफी बड़े स्तर में फैल सकता है। ऐसी स्थिति में एक अन्य संभावित लॉकडाउन (Lockdown) की जरूरत पड़ सकती है।

वैक्सीन को लेकर बयान (WHO Statement on Vaccine)

लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) को लेकर रेयान ने कहा, "यदि हर दिन केसों की संख्या कम होती है और कम्युनिटी में वायरस के फैलने का जोखिम भी कम होता है, उस हालात में इसे हटाया जा सकता है। अगर आप बढ़ते हुए केसों के बीच में इसे हटाते हैं तो यह और तेजी से फैल सकता है।" वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) को लेकर उन्होंने कहा, "इस वायरस को खत्म करने के लिए यह एक उपाय हो सकता है, लेकिन उस टीके को उपलब्ध कराना होगा, इसे सभी के लिए उपलब्ध कराना होगा।"

इस प्रोटीन के कारण पुरुष हो रहे कोरोना वायरस के अधिक शिकार

मालूम हो कि कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में काफी तेजी से फैल रहा है। पूरी दुनिया में अबतक संक्रमितों की संख्या 4390000 पहुंच गई है। वहीं, इससे ठीक होने वालों का आंकड़ा 1592159 है। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 295732 के पार पहुंच चुका है।

कोरोना के लक्षणों की पहचान के लिए तैयार किया गया खास सेंसर, जानें इसकी खासियत

कोरोना वायरस को लेकर जगी आशा की किरण, ठीक हुए मरीज निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

कोरोनावायरस के उपचार के लिए पिप्पली पर हो रहा अध्ययन, जानें इसके फायदे और नुकसान

Covid-19 Vaccine: इटली ने कोरोना वैक्सीन बनाने का किया दावा, इंसानों की कोशिकाओं पर हुआ सकारात्मक असर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source