Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन (Covaxin) को आपातकालीन उपयोग की सूची में शामिल करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तकनीकी सलाहकार समूह ने मंगलवार रात बैठक की। इस दौरान सलाहकार समूह ने वैक्सीन के लाभ-जोखिम मूल्यांकन करने के लिए भारत बायोटेक से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगा है जिसके लिए अब 3 नवंबर को बैठक होगी।
दरअसल, कोवैक्सीन को बनाने वाली हैदराबाद की कंपनी 'भारत बायोटेक कंपनी' ने कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की सूची में शामिल करने के लिए 19 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ को रूचि अभिव्यक्ति प्रस्तुत की थी, जिसके लिए डब्ल्यूएचओ की तकनीकी सलाहकार समूह ने मंगलवार को भारत के स्वदेशी टीके को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने के लिए को वैक्सीन के आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए बैठक की.
कोवैक्सीन को आपातकलीन उपयोग की सूची में शामिल करने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में डब्ल्यूएचओ ने कहा, "तकनीकी सलाहकार समूह ने मंगलवार को बैठक की और फैसला किया कि टीके के वैश्विक उपयोग के मद्देनजर अंतिम लाभ-जोखिम मूल्यांकन के वास्ते निर्माता से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगे जाने की जरूरत है.'' इसने कहा कि समूह को निर्माता से यह स्पष्टीकरण इस सप्ताह के अंत तक मिलने की संभावना है जिस पर तीन नवंबर को बैठक करने का लक्ष्य है."
Update: The @WHO independent TAG met today & asked for addnl clarifications from the manufacturer @BharatBiotech to conduct a final EUL risk-benefit assessment for global use of #Covaxin. It will reconvene for the final assessment on Wednesday, 3 November if data received soon
— Soumya Swaminathan (@doctorsoumya) October 26, 2021