Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

WHO ने कहा, मौजूद कोरोना वैक्सीन्स की बूस्टर खुराक ओमिक्रोन के खिलाफ सुरक्षित, लेकिन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नए टीकों की जरूरत

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दुनिया में मौजूद कोरोनावायरस वैक्सीन्स को ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ लगातार सुरक्षा देने के लिए और प्रभावी बनाने की जरूरत है।

WHO ने कहा, मौजूद कोरोना वैक्सीन्स की बूस्टर खुराक ओमिक्रोन के खिलाफ सुरक्षित, लेकिन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नए टीकों की जरूरत
WHO ने कहा, मौजूद कोरोना वैक्सीन्स की बूस्टर खुराक ओमिक्रोन के खिलाफ सुरक्षित, लेकिन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नए टीकों की जरूरत

Written by Anshumala |Updated : January 12, 2022 10:43 AM IST

कोरोनावायरस के नए मामले वैश्विक स्तर पर एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना वैक्सीन की दो खुराकें लेने के बाद भी लोग कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन, डेल्टा आदि से संक्रमित हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि दुनिया में मौजूद कोरोनावायरस वैक्सीन्स को ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के खिलाफ लगातार सुरक्षा देने के लिए और प्रभावी बनाने की जरूरत है। डब्लूएचओ के तकनीकी सलाहकार समूह और 18 विशेषज्ञों के एक समूह ने कोरोना वैक्सीन के कंपोजिशन (टेग-को-वैक) पर मंगलवार को कहा कि वर्तमान कोरोनावायरस के टीके (current corona vaccines) गंभीर बीमारी और वेरिएंट ऑफ कंसर्न (VOC) के कारण होने वाली मौतों के खिलाफ उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। लेकिन, हमें भविष्य में ऐसे वैक्सीन विकसित करने की जरूरत हैं, जो संक्रमण के प्रसार को रोक सके।

वायरस के खिलाफ वैक्सीन को और प्रभावी बनाने की जरूरत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, WHO ने कहा है कि कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन को और प्रभावी बनाने की जरूरत है, जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। डब्लूएचओ का कहना है कि इस तरह के कंपोजिशन की जरूरत है, जो अनुवांशिक और प्रतिजन रूप (antigenic form) से तेजी से फैलते वेरिएंट के करीब हो, जो कि लगातार बूस्टर खुराक की आवश्यकता को कम करे और व्यापक, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली प्रतिक्रियाएं दें।

विशेषज्ञों ने कोरोनावायरस वैक्सीन निर्माताओं को वर्तमान और ओमिक्रोन-विशिष्ट टीकों के प्रदर्शन पर डेटा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया है, ताकि यह तय करने में मदद मिल सके कि वैक्सीन कंपोजिशन में बदलाव की आवश्यकता कब हो सकती है। वर्तमान ओमिक्रोन वेरिएंट के संबंध में विशेषज्ञों ने वर्तमान कोरोना टीकों के लिए व्यापक वैश्विक पहुंच के महत्व पर जोर दिया।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

स्रोत : (IANS Hindi)

About the Author

... Read More