WHO के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा, यात्रा प्रतिबंधों से दुनिया भर में ओमिक्रोन वेरिएंट को रोकना असंभव

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि देशों में यात्रा प्रतिबंध लगाकर विश्व में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रसार को रोकना संभव नहीं है। इसके लिए हम सभी को व्यापक इंतजाम करने होंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 1, 2021 2:21 PM IST

Omicron Variant Travel Restrictions: पूरी दुनिया में अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा मंडराने लगा है। ओमिक्रोन वेरिएंट का पहली बार पता दक्षिण अफ्रीका के एक प्रांत में चला था और अब तक यहां के कई प्रांत में ओमिक्रोन से संक्रमित और संदिग्ध मामले मिले हैं। साउथ अफ्रीका के अलावा भी कई देशों जैसे ब्रिटेन, ब्राजील, पुर्तगाल, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया में इसके मामले मिलने की पुष्टि की जा चुकी है। कई देशों में ओमिक्रोन के मामले बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल पर प्रतिबंध (Travel Restrictions) भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि देशों में यात्रा प्रतिबंध लगाकर विश्व में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रसार को रोकना (Omicron variant worldwide in Hindi) संभव नहीं है। इसके लिए हम सभी को व्यापक इंतजाम करने होंगे। अभी से ही कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं।

WHO ने ओमिक्रोन को बताया "वेरिएंट ऑफ कंसर्न"

हालांकि, WHO ने खुद ओमिक्रोन वेरिएंट को खतरनाक बताते हुए "वेरिएंट ऑफ कंसर्न" करार दिया है। डब्लूएचओ ने कहा है कि यात्रा प्रतिबंध सिर्फ जीवन और आजीविका पर बोझ डालेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में जब ओमिक्रोन वेरिएंट का सबसे पहला मामना सामने आया था, तब सबसे पहले डब्लूएचओ को सूचित किया गया था। अब तक कई देशों के राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यात्रा पर पहरा लगाने के साथ ही कुछ देशों ने उड़ानें भी निलंबित (Omicron Variant Travel Restrictions) कर दी हैं।

ओमिक्रोन वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका में बहुत तेजी से फैला है। देश ने कोरोना के इस नए संस्करण का पता भी बहुत जल्दी लगाया है। साथ ही डब्लूएचओ को इसकी रिपोर्ट भी बहुत जल्दी सौंप दी थी। इस पर WHO के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेबियस ने बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका को इस वेरिएंट का इतनी तेजी से पता लगाने और रिपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने अन्य देशों से अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों को ध्यान में रखते हुए जोखिम-घटाने के उपाये खोजने का आग्रह किया है।

कोमर्बिडिटी वाले लोगों से यात्राएं स्थगित करने की आग्रह

डब्ल्यूएचओ ने यह भी सलाह दी है कि जो लोग अस्वस्थ हैं, जिन्हें कोरोना रोग विकसित होने का खतरा है या फिर जिनमें 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज जैसी कोमर्बिडिटी वाले लोग शामिल हैं, उन्हें अपनी यात्राएं स्थगित कर देनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source