हर 10 में से 1 व्यक्ति का कोरोना से संक्रमित होने की है संभावना : डब्ल्यूएचओ

विशेषज्ञों की तरफ से लंबे समय से ही यह कहा जाता रहा है कि पुष्ट मामलों की वास्तविक संख्या के बढ़ने की संभावना बनी हुई है। संगठन के मुख्यालय जेनेवा में इस बैठक को आयोजित किया गया, जिसमें इस वैश्विक महामारी का दुनिया पर प्रभाव जैसे मुद्दे पर बात की (Coronavirus Case in World) गई।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 6, 2020 9:36 AM IST

Coronavirus Case in World : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लीडर्स ने आयोजित एक विशेष बैठक में कहा कि दुनिया भर में दस में से कोई एक कोविड-19 के संपर्क में आया हो सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में शामिल एक शीर्ष अधिकारी ने अनुमानित ढंग से बताया कि दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा जोखिम में है। 3.5 करोड़ से अधिक लोगों के संक्रमित होने के साथ ही आगे चलकर यह आंकड़ा 80 करोड़ के पास पहुंच सकता (Coronavirus Case in World) है।

विशेषज्ञों की तरफ से लंबे समय से ही यह कहा जाता रहा है कि पुष्ट मामलों की वास्तविक संख्या के बढ़ने की संभावना बनी हुई है। संगठन के मुख्यालय जेनेवा में इस बैठक को आयोजित किया गया, जिसमें इस वैश्विक महामारी का दुनिया पर प्रभाव जैसे मुद्दे पर बात की (Coronavirus Case in World) गई।

भारत में कोरोना के मामले

भारत में कोरोनावायरस (Covid-19 Case in india) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों की संख्या पहुंचकर 66,23,815 हो चुकी है, जिसमें कुल एक्टिव केसेज 9,34,427 हैं। अब तक  1,02,685 लोगों की मौत और 55,86,703 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

कोरोना से ठीक होने के बाद वाईएसआरसीपी के नेता द्रोणमराजू श्रीनिवास का फेफड़े में इंफेक्शन के कारण हुआ निधन

जिम जाने से पहले और बाद में फॉलो करेंगे ये 5 टिप्स, तो नहीं रहेगा कोरोना का खतरा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source