Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

WHO का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर में कम हुए कोरोना के मामले पर अभी खत्म नहीं हुई ये महामारी

Covid news updates: भारत समेत दुनियाभर में कोरोना के मामलों में कमी आई है। लेकिन, विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि अभी भी सेचत रहें क्योंकि ये महामारी कभी भी लौट सकती है।

WHO का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर में कम हुए कोरोना के मामले पर अभी खत्म नहीं हुई ये महामारी

Written by Pallavi |Published : September 8, 2022 10:43 AM IST

Covid news updates: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में अब कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे की मानें तो भारत में कोरोना के 6,395 मामले सामने आए हैं जिससे कोरोनावायरस के कुछ मामलों की संख्या 4,44,78,636 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 33 लोगों की भी मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 1.96 प्रतिशत तो, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.88 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसी तरह दुनिया के दूसरे देशों का भी हाल है जहां कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पर इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का कुछ और ही कहना है।

WHO ने कहा- दुनिया भर में कम हुए कोरोना के मामले पर अभी खत्म नहीं हुई महामारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने (WHO on coronavirus) कल दी गई अपनी वीकली अपडेट में बताया कि, पिछले सप्ताह दुनिया में हर जगह कोरोनोवायरस के नई मामलों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है और ये लगभग 12% तक आ गया। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह केवल 4.2 मिलियन ही कोरोना के मामले आए और लगभग 13,700 मौतें हुईं जिसमें भी 5% की गिरावट है।

इसे देखते हुए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस (Tedros adhanom ghebreyesus) ने कहा कि "यह बहुत उत्साहजनक है, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये रुझान बने रहेंगे।" साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही फरवरी के बाद से साप्ताहिक रिपोर्ट की गई मौतों की संख्या में 80% से अधिक की गिरावट आई है, फिर भी हर 44 सेकंड कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो रही है। इसलिए, अभी ये नहीं कहा जा सकता कि महामारी खत्म हो गई है।

Also Read

More News

न्यूयॉर्क में अब मेंडटरी नहीं है फेस मास्क-New York ends mask mandate

न्यूयॉर्क में अब फेस मास्क पहनना मेंडटरी नहीं है। खबरों की मानें तो, न्यू यॉर्क में अब ट्रेनों, बसों और अन्य जन परिवहन स्थलों पर मास्क पहनना अब वैकल्पिक होगा। हालांकि, नर्सिंग होम, हॉस्पिटल और अन्य स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यह घोषणा तब हुई जब न्यूयॉर्क ने एक नया COVID-19 वैक्सीन बूस्टर शुरू किया जो मूल वायरस और ओमाइक्रोन BA.4 और BA.5 सबवेरिएंट दोनों के लिए कारगर। ये यहां कि फार्मेसियों और हॉस्पिटल में 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के न्यू यॉर्कर्स के लिए उपलब्ध है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बता दें कि पिछले 24 घंटे में भारत में लगभग 36,31,977 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। साथ ही आम लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

About the Author

... Read More