WHO ने कहा- "गर्भवती महिलाएं न लें Moderna वैक्‍सीन", जानिए क्‍यों प्रेगनेंसी में सुरक्षित नहीं है मॉर्डना

WHO ने गर्भवती को तब तक मॉडर्ना वैक्‍सीन (Moderna Vaccine) लेने की सलाह नहीं दी है जब तक कि उन्हें उच्च जोखिम (जैसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता) का खतरा न हो।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 29, 2021 11:31 AM IST

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना (Moderna)को गर्भवती महिलाओं के लिए अनुचित ठहरा दिया है। उनका कहना है कि जब तक कोई महिला हेल्‍थ वर्कर नहीं है और गंभीर स्थिति में नहीं है तब तक मॉडर्ना वैक्‍सीन (Moderna Vaccine) की खुराक न लें। डब्ल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट है किया कि प्रेगनेंसी के कारण महिलाओं का कोरोना की चपेट में आने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती को तब तक मॉडर्ना वैक्‍सीन (Moderna Vaccine) लेने की सलाह नहीं दी जा सकती जब तक कि उन्हें उच्च जोखिम (जैसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता) का खतरा न हो। संगठन का यह भी कहना है कि गर्भवती के लिए मॉर्डना वैक्‍सीन कितनी सुरक्षित है इस पर अभी डाटा आना और क्लिनिकल ट्रायल होना बाकी है।

Corona vaccine, pregnancy

डब्ल्यूएचओ के टीकाकरण के निदेशक केट ओ'ब्रायन (Kate O’Brien, WHO’s director of immunization) का कहना है "प्रेगनेंसी में मॉर्डना वैक्‍सीन (Moderna Vaccine) क्‍यों नहीं लेनी चाहिए या इसके क्‍या नुकसान हो सकते हैं, इस विषय में अभी कोई प्रमाण नहीं है। हम फिलहाल डाटा आने का इंजजार कर रहे हैं। ताकि सही जानकारी लोगों को दी जा सके। लेकिन जब तक डाटा नहीं आ जाता और क्लिनिकल ट्रायल नहीं हो जाते तब तक गर्भवती को मॉर्डना वैक्‍सीन (Moderna Vaccine) लेने से बचना चाहिए।" बता दें कि WHO ने सिर्फ गर्भवती महिलाओं को ही मॉर्डना वैक्‍सीन से बचने की नहीं दी है बल्कि उन्‍होंने अन्‍य ग्रुप के लिए भी गाइडलाइंस जारी की है जिन्‍हें इस वैक्‍सीन को लेने से बचना चाहिए। WHO ने कहा है कि 18 साल से छोटे बच्‍चे और जिन लोगों को एलर्जिक रिएक्‍शन जैसी कोई मेडिकल हिस्‍ट्री है तो उन्‍हें भी मॉर्डना वैक्‍सीन नहीं लेनी चाहिए।

WHO फाइजर (Pfizer) वैक्‍सीन को भी कर चुका है मना

मॉर्डना वैक्‍सीन से पहले WHO ने 8 जनवरी को गर्भवती महिलाओं को कोरोना के खिलाफ फाइजर वैक्‍सीन (Pfizer's COVID-19 vaccine) भी न लेने की सलाह दी है। हालांकि इस विषय में अभी यह जानकारी उपलब्‍ध नहीं है कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने ऐसा क्‍यों कहा है। लेकिन अगली घोषणा होने तक गर्भवती को नियम का पालन करना चाहिए।

pregnancy

94.5 % तक प्रभावी है मॉडर्ना वैक्‍सीन

कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने अपनी वैक्‍सीन को दावा किया था कि उसकी कोरोना वैक्‍सीन 94.5 प्रतिशत तक प्रभावी है। ट्रायल के आंकड़ों से ये पता चला है कि मॉडर्ना की वैक्‍सीन कोरोना के गंभीर मामलों में भी खासी प्रभा‍वी साबित हुई है। इसके अलावा वैक्‍सीन का असर हर नस्‍ल के वॉलंटियर पर प्रभावी साबित हुआ है। मॉडर्ना की वैक्सीन के ट्रायल में करीब 30 हजार वॉलंटियर्स शामिल हुए थे, जिसके बाद ये नतीजे सामने आए हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source