
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 22, 2022 5:08 PM IST
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले कुछ हफ्तों में नए कोविड केसों में 15% और ग्लोबल लेवल पर मौतों में 35% की वृद्धि बताई है और कहा है कि आने वाले दिनों में इसका अधिक प्रसार देखा जाएगा. भविष्य के वेरिएंट अधिक संक्रामक हो सकते हैं, इम्यून सिस्टम को मजबूत कर इनका बचाव किया जा सकता है लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि यह वेरिएंट कैसा प्रभाव डालेंगे.
WHO की मारिया वान केरखोव ने हाल में कुछ महत्वपूर्ण डेटा साझा करते हुए कहा, इस महामारी में कोविड-19 से लाखों लोग मारे गए हैं और हर हफ्ते 15000 लोग मर रहे हैं जो हमारी माताएं, बेटियां, पिता, बेटे, भाई, बहन, दोस्त वो है जिन लोगों से हम प्यार करते हैं.
सवाल करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि हम थक गए हैं, लेकिन यह कब एक्सेप्टेबल होगा?"
डेटा के अनुसार, पुरे विश्व में पिछले 4 हफ्तों में, WHO को 26, 722, 228 नए केस और 62,892 नई मौतें दर्ज की गई. 15% नए केस में वृद्धि हुई है और रिपोर्टिंग पीरियड में नई मौतों में 35% की वृद्धि हुई है.
डब्ल्यूएचओ के अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में, पब्लिक हेल्थ और सोशल मेजर के सीमित उपयोग को देखते हुए कोविड-19 मामलों के बढ़ने की संभावना है. लेकिन कोविड-19 से अस्पताल में भर्ती होने, मौतों और लॉन्ग कोविड को कम से कम किया जा सकता है. हमें जीवन को बचाने वाले उपायों को मजबूत करने की आवश्यकता है. हम यह कर अपना जीवन जी सकते हैं.
जल्दी टेस्टिंग, सही क्लीनिकल केयर, ट्रीटमेंट और डॉक्टर द्वारा वैक्सीनेशन से अब जीवन को बचाया जा सकता है. सभी देशों में कोविड-19 के सबसे ज्यादा रिस्की लोगों में वैक्सीनेशन उतना नहीं हो पाया है, जितना होना चाहिए.
COVID-19 के टीके गंभीर बीमारी को रोकने में अच्छा काम कर रहे हैं. वैक्सीनेशन करवाएं और अपनी बारी आने पर सभी रिकमेंड डोज ले.
ऐसा नहीं है कि कोविड-19 के संक्रमण का कोई रिस्क नहीं है लेकिन हम सरल उपाय अपनाकर अपना जीवन जी सकते हैं: सभी रिकमेंड डोज ले, बाहर मास्क पहनें, घर पर अधिक समय बिताएं, टेस्ट करें, देखभाल करें.
वर्तमान में, Omicron BA5 प्रभावी वेरिएंट है, लेकिन आने वाले दिनों में नए वेरिएंट सामने आने वाले हैं, अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा, ग्लोबली कम देखभाल, परीक्षण और संक्रमण कम होने से नए वेरिएंट का पता लगाने में कठिनाई हो रही है.
नए वेरिएंट के बारे में उन्होंने कहा, इस तरह के और भी वेरिएंट होंगे जिनका इंटेंस सर्कुलेशन होगा. इस वायरस के बारे में अभी तक कोई पूर्वानुमान नहीं हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य के वेरिएंट अधिक संक्रामक हो सकते हैं, इम्यून सिस्टम को मजबूत कर इनका बचाव किया जा सकता है लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि यह वैरीअंट कैसा प्रभाव डालेंगे.