
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 24, 2020 7:46 PM IST
डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा, कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन पर वैश्विक सहयोग है जरूरी।
Global cooperation for covid 19: हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महासचिव टेड्रोस एधनोम घेब्रेयेसस ने कोविड-19 के टीके (Covid-19 vaccine) के मुद्दे पर कहा कि हमें टीके के राष्ट्रवाद (Nationalism on vaccine) से बचना चाहिए। विश्व भर में योजनानुसार सीमित आपूर्ति को साझा करना विभिन्न देशों के हित में है। लेकिन, कुछ अमेरिकी राजनीतिज्ञ टीके को लेकर अपने स्वार्थ का अनुसरण कर रहे हैं, जो महामारी (Pandemic) के खिलाफ वैश्विक सहयोग (Global cooperation for covid-19) को खत्म कर रहा है। फिलहाल, कुछ देशों में कोविड-19 टीके के विकास और जल्द ही बाजार में आने की खबर सामने आई है, जिसने महामारी के खिलाफ विजय पाने का विश्वास जगाया है। लेकिन खेद की बात है कि कुछ अमेरिकी राजनीतिज्ञ टीके के अनुसंधान और विकास को राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। कुछ अमेरिकी राजनीतिज्ञों की नजर में टीका महामारी के निपटारे में अपनी विफलता पर पर्दा डालने, आम लोगों में व्याप्त असंतोष हटाने और वोट आकर्षित करने का उपकरण है।
दूसरी ओर वे टीके के विकास (Development of covid-19 vaccine) और प्रयोग में मुख्य भूमिका निभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ताकि मोटे पैसे कमाए जा सकें। साइंस पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने अनेक फार्म कंपनियों के साथ 6 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक खरीद सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं।
महामारी को गंभीरता से देखा जाए, तो अमेरिकी सरकार को टीके से लोगों का क्रोध उतारने की जरूरत है। लेकिन, दूसरी दृष्टि से बड़ी आबादी वाले विकासशील देश सार्वजनिक स्वास्थ्य संसाधन की अति किल्लत का सामना कर रहे हैं। उनको अधिक मदद देना महामारी पराजित करने के लिए बहुत अहम है।
एक जिम्मेदार बड़े देश होने के नाते चीन हमेशा वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से महामारी का नियंत्रण और टीके का विकास करने में सलंग्न है, लेकिन टीके के बंटवारे को बढ़ाने के लिए सिर्फ चीन की कोशिशों से काम नहीं चलेगा। इसके लिए अधिक देशों खासकर विकसित देशों को जरूरी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। घब्रेयेसस ने कहा कि अगर विश्व अधिक जल्दी से बहाल होना चाहता है, तो समग्र विश्व को एक साथ बहाल (Global cooperation for covid-19 in hindi) होना होगा।
इन कारणों से 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को पहनना होगा मास्क, पढ़ें डब्लूएचओ के नए नियम
डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, भारत में 2020 के अंत तक उपलब्ध हो जाएगी कोरोनावायरस वैक्सीन
उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनिशिया से आई अच्छी खबर, 2021 की शुरुआत में कोविड-19 वैक्सीन करेगा लॉन्च