इन कारणों से 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को पहनना होगा मास्क, पढ़ें डब्लूएचओ के नए नियम

डब्लूएचओ ने 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य बताया है। इससे संबंधित संगठन ने कुछ नए गाइडलाइंस जारी किए हैं। 6 से 11 वर्ष के बच्चों को भी बाहर मास्क पहनना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 24, 2020 2:37 PM IST

WHO Mask Guidelines: कोरोनावायरस से बचाव का सबसे आसान उपाय मास्क (Corona face mask) पहनना है। जब तक कोविड-19 वैक्सीन नहीं आ जाती है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी किए गए मास्क पहनने की गाइडलाइंस को सभी को फॉलो करना चाहिए। लेकिन, आज भी अधिकतर लोग ऐसे हैं, जो मास्क का इस्तेमाल बहुत कम कर रहे हैं। मास्क पहनना तब बहुत जरूरी हो जाता है, जब आप किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर हों। अब डब्लूएचओ ने 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों को भी मास्क पहनना अनिवार्य (WHO mask guidelines for children) बताया है। इससे संबंधित संगठन ने कुछ नए गाइडलाइंस जारी किए हैं। 6 से 11 वर्ष के बच्चे को भी बाहर मास्क पहनना जरूरी है।

जरूर पहनें 12 साल से बड़े बच्चे मास्क

यूनीसेफ की सहयोग से संगठन द्वारा जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में कोरोनावायरस का संक्रमण बहुत अधिक है और जिन जगहों पर एक मीटर की दूरी रखना संभव नहीं है, वहां 12 वर्ष से बड़े बच्चों को मास्क पहनना बहुत जरूरी है। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क पहनना जरूरी नहीं है। मास्क पहनने (WHO Mask Guidelines in hindi) से इन बच्चों को समस्या हो सकती है। सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कई अध्ययनों में यह बात भी सामने आई है कि कोरोनावायरस का अधिक खतरा छोटे बच्चों की तुलना में बड़े बच्चों में होने का अधिक होता है। हालांकि, कोरोना के प्रसार में बच्चों की भूमिका कितनी है, इसके लिए आंकड़ों का विस्तृत अध्ययन करना जरूरी है।

खेलते समय बच्चे ना पहनें मास्क (WHO Mask Guidelines)

डब्लूएचओ ने यह भी कहा है कि बच्चे यदि खेल रहे हैं, तो मास्क ना पहनें। खेलने या किसी भी तरह की शारीरिक एक्टिविटी जैसे एक्सरसाइज, वॉकिंग, रनिंग करते समय मास्क पहनने से बचना चाहिए। यह बात बड़ों पर भी लागू होती है। खेलते समय बच्चे एक-दूसरों से दूरी बनाकर रखें। अधिक बच्चे एक साथ ना खेलें।

दो वर्ष के भीतर कम हो जाएगा कोरोना का कहर?

गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधनोम घेब्रेयेसुस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने पिछले दिनों कहा था कि दो वर्ष के अंदर कोरोना महामारी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1918 का स्पेनिश फ्लू 2 साल में खत्‍म हो गया था। यदि कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) का सफल निर्माण हो गया और लोग एकजुट होकर कोरोना से लड़ने के लिए सभी नियमों का पालन करते रहे, तो निश्चित रूप से कोरोना महामारी दो वर्ष से कम समय में खत्‍म हो जाएगी। फिलहाल, दुनिया भर में लगभग 2 करोड़ 32 लाख कोरोना के कुल मामले हो गए हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के कारण अब तक 8 लाख से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

पेरिस के कई हिस्सों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, जानिए कब होता है मास्क पहनने का फायदा

कोरोना वैक्सीन आने के बाद भी पहनना होगा मास्क! जानिए क्यों?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source