Advertisement

गुडविल एम्बेसडर अमिताभ बच्चन ने हेपेटाइटिस के लिए भारत की राष्ट्रीय कार्य योजना का स्वागत किया है

विश्व स्वास्थ्य संगठन और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में हेपेटाइटिस के लिए गुडविल एम्बेसडर अमिताभ बच्चन ने वायरल हेपेटाइटिस के लिए भारत की राष्ट्रीय कार्य योजना का स्वागत किया है।

Written By Anshumala
Published : February 27, 2019 1:45 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में हेपेटाइटिस के लिए सद्भावना राजदूत, अमिताभ बच्चन ने वायरल हेपेटाइटिस के लिए भारत की राष्ट्रीय कार्य योजना का स्वागत किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में हेपेटाइटिस के लिए सद्भावना राजदूत (Goodwill Ambassador) अमिताभ बच्चन ने वायरल हेपेटाइटिस के लिए भारत की राष्ट्रीय कार्य योजना (national action plan) का स्वागत किया है, जिसका उद्देश्य देश भर में 50 मिलियन से अधिक प्रभावित लोगों तक जीवन रक्षक दवाओं और डायग्नोस्टिक्स को पहुंचाना है।

हेपेटाइटिस बी वायरस से संक्रमित लोगों के प्रति समाज में बढ़ती दुर्भावना को लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना दिल खोलकर रख दिया है। मुंबई के एक समारोह में उन्होंने कहा, इस बीमारी की वजह से जो व्यवहार लोगों के साथ होता है, वह मुझे बहुत दुखी करता है।

Advertisement

हेपेटाइटिस से बचना है, तो खानपान में इन बातों का जरूर रखें ख्याल

विश्व स्वास्थ्य संगठन और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में हेपेटाइटिस के लिए सद्भावना राजदूत, अमिताभ बच्चन ने वायरल हेपेटाइटिस के लिए भारत की राष्ट्रीय कार्य योजना का स्वागत किया है।

Advertisement

अनुमानित 257 मिलियन लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और 71 मिलियन हेपेटाइटिस सी के साथ विश्व स्तर पर जी रहे हैं। हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त सिर्फ 5% और हेपेटाइटिस सी से पीड़ित 3% लोगों को उपचार की सुविधा उपलब्ध है। 21 देशों में वैश्विक हेपेटाइटिस के बोझ का 75% हिस्सा है, जिसका लगभग 15% डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के देशों में है। मुख्य रूप से भारत, इंडोनेशिया, म्यांमार, बांग्लादेश और थाईलैंड में। डब्ल्यूएचओ  के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में हर साल लगभग 40,000 लोग मारे जाते हैं।

विश्व हेपेटाइटिस डे 2018 : लीवर की जांच से रोका जा सकता है हेपेटाइटिस

बिग बी ने कहा, ''हेपेटाइटिस का पता लगाने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। अगर समय पर इसका पता चल जाए, तो हेपेटाइटिस को ठीक किया जा सकता है और मैं इसका एक उदाहरण हूं। मैं हेपेटाइटिस बी का मरीज हूं, लेकिन मैं जीवित हूं। मेरा 75 फीसदी लीवर खराब हो चुका है लेकिन मैं 25 फीसदी पर भी जिंदा हूं। अगर आपका लीवर 12 फीसदी भी ठीक है तो लोग जीवित रह सकते हैं।

About the Author

... Read More