Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोना केस भारत में फिर से लगातार बढ़ रहे हैं। WHO ने नए वेरिएंट जिसका नाम सब लिनेज है, को लेकर चिंता जताई है। WHO ने हर बार कोविड के वेरिएंट आने पर दिशा निर्देश और चेतावनी दी हैं जो काफी सहायक सिद्ध हुई हैं। भारत में कोविड नियमों में जो सख्ती हटा दी गई थी वह दुबारा जारी हो रही है। कई राज्यों ने अब फिर से फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
WHO के मुताबिक यह नया वेरिएंट चिंता का कारण हो सकता है इसलिए इसे हल्के में बिलकुल भी न लें। WHO की एक एक्सपर्ट के मुताबिक इस समय दुनिया भर में सबसे ज्यादा केस ओमिक्रोन वेरिएंट के ही मिल रहे हैं। इसके सब वेरिएंट जैसे बीए 4, बीए.5, बीए.212.1 को भी बारीकी से जांचा जा रहा है।
अभी WHO ने अगला आने वाला वेरिएंट कौन सा हो सकता है इसके बारे में तो नहीं बताया है लेकिन हमें हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस समय इस समस्या का एक ही समाधान है और वह है वैक्सिन।
WHO प्रमुख टेड्रोस के मुताबिक इस समय टेस्टिंग की कमी चल रही है जिसके चलते लोगों को कोविड का खतरा महसूस नहीं हो रहा है। पिछले सप्ताह में कॉविड से होने वाली मृत्यु की संख्या विश्व भर में 15 हजार रही है जो पहले से कम है। मौत की संख्या कम होना एक राहत भरी बात है लेकिन हमें यह भी जान लेना चाहिए कि टेस्टिंग न हो पाने के कारण हम आंकड़ों में अंधे हो चुके हैं और हमें सच्चाई पता नहीं चल पा रही है।
ग्लोबल डायग्नोसिटिक अलियांज के प्रमुख के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में ओमिक्रोन के केस बढ़ने के बावजूद भी देश दुनिया में टेस्टिंग की संख्या 70 से 90% कम हो गई है जिस कारण लोगों ने कोविड को गंभीर समझना छोड़ दिया है।