... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 4, 2020 7:13 AM IST
साइंटिस्ट ने खोज ली कोरोनावायरस की कमजोरी, कहा- नॉर्मल पानी है कोरोनावायरस का इलाज
WHO Statement on Coronavirus : कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर भले ही अच्छी खबरे सामने आ रही हैं, लेकिन इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निराशाजनक बयान दिया है। WHO ने सोमवार को अपने बयान (WHO Statement on Coronavirus) में कहा कि भले की कोविड 19 से बचने के लिए भले ही वैक्सीन की रेस काफी तेज हो चुकी है, लेकिन शायद इस वायरस के जवाब में कोई 'रामबाण' इलाज शायद ही कभी निकल सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO Statement on Coronavirus) ने अपने बयान में कहा कि भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट बहुत ही अधिक है और अभी उन्हें आगे काफी लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना पड़ेगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर टेड्रोस ऐडनम ने अपने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कोरोनावायरस के लिए अभी तक कोई रामबाण इलाज नहीं मिल सका है और शायद ही आगे इसका रामबाण इलाज मिल सके। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हालात अभी सामान्य होने में काफी समय लगेगा। 3 महीने पहले ही WHO की इमर्जेंसी कमिटी बैठक हुई थी। इसके बाद से दुनियाभर में कोरोनावायरस फैलने के मामले पांच गुना से अधिक यानि 1.75 करोड़ पहुंच चुके हैं और मौत का आंकड़ा तीन गुना हो चुका है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस और इमर्जेंसी हेड माइक रायन ने कहा कि अभी सभी देशों के लोगों के साथ मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हाथ धोने और टेस्ट कराने जैसे जरूरी नियमों को कड़ाई से फॉलो करने की जरूरत है। इस बारे में आगे टेड्रोस ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि लोगों को सरकार के निर्देश का पालन कड़ाई से करना होगा, वरना आगे उनके लिए घातक साबित हो सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर ने कहा, "बहुत से वैक्सीन इस वक्त तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि बहुत सी वैक्सीनें लोगों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए बन जाएंगी। हालांकि, इस वक्त कोई रामबाण इलाज नहीं है और शायद कभी होगा भी नहीं।"
कोरोना मामले में 12वें स्थान पर दिल्ली, जानें अन्य राज्यों में COVID-19 के मामले
वहीं रायन ने कहा, "ब्राजील और भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट ज्यादा है और उन्हें बड़ी जंग के लिए तैयार रहना चाहिए। अभी इससे बाहर निकलने का रास्ता लंबा है और इसमें प्रतिबद्धता की जरूरत है।"
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल की मिली अनुमति
गृहमंत्री अमित शाह का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों को जांच कराने को कहा