चीन में फिर से फैल रहा कोरोनावायरस का प्रकोप, WHO ने किया कंफर्म

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि चीन की राजधानी बीजिंग में कोविड-19 के नए मामले (Coronavirus Cases in Beijing) देखे गए हैं

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 16, 2020 5:02 PM IST

Coronavirus Cases in Beijing : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि चीन की राजधानी बीजिंग में कोविड-19 के फिर से नए मामले  (Coronavirus Cases in Beijing) देखे जा रहे हैं।  ऐसे में जिन क्षेत्रों में कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा चुका है, वहां के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

सोमवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में डब्यूएचओ के सचिव जनरल डॉ. टेड्रोस अधानोम ने कहा कि बीजिंग में लगभग 50 दिनों तक कोरोनावायरस के एक भी मामले सामने नहीं आए। लेकिन पिछले एक सप्ताह से यहां 100 से अधिक कोरोनावायरस के मामले देखे गए हैं।

टेड्रोस ने कहा कि बीजिंग में कोरोनावायरस के प्रकोप की उत्पत्ति फिर सै कैसे हुई इसकी जांच की जा रहा है। इसके साथ ही जांच की (Coronavirus Cases in Beijing) जा रही है कि वायरस कहीं और भी फैल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में 1 लाख मामलों को सामने आने में लगभग 2 महीने का समय लगा था। लेकिन अब सिर्फ एक सप्ताह के अंदर 1 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर की दवा से कोविड मरीजों को खतरा नहीं, रिसर्च में खुलासा

अपने बयान में डॉ. टेड्रोन ने कहा कि हाल ही में कोरोनावायरस के जितने मामले सामने आए हैं, उसमें से 75 प्रतिशत मामले सिर्फ 10 देशों से ही आ चुके हैं। इन 10 देशों में अफ्रीका, पूर्वी यूरोप, सेंट्रल अमेरिका और मध्य पूर्वी अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।

सोमवार को यूरोप में शुरू की गई हवाई यात्रा के बारे में पूछे जानें पर टेड्रोस ने कहा कि वायरस के लिए कोई भी वातानरण  "शून्य जोखिम" का नहीं है। यह वायरस कहीं भी फैल सकता है।

डब्ल्यूएचओ हेल्थ इमर्जेंसी के कार्यकारी निदेशक माइकल रैयान ने संवाददाताओं से कहा, "हमें कोरोनावायरस के जोखिमों की पहचान करना बहुत की आवश्यक है। अगर कोरोनावायरस फैलने का खतरा बढ़ता है, तो यह हवाई यात्रा से जुड़ा हो सकता है।"

बता दें कि दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दुनियाभर में अबतक कोरोनावायरस के 80 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, चार लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, अगर भारत की बात करें तो भारत में अबतक कोरोनावायरस के केस 3 लाख 40 हजार से अधिक पार हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 9 हजार 9 सौ पार कर चुकी है।

Coronavirus in India: आईसीएमआर का दावा, भारत में कोरोनावायरस के मामले मध्य नवंबर तक अपने शीर्ष पर होंगे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source