डब्ल्यूएचओ का दावा, कोरोनावायरस से दोबारा संक्रमित होने की कोई पुष्टि नहीं

डब्ल्यूएचओ स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कोविड-19 रिस्पॉन्स की टेक्निकल हेड मारिया वेन केरखोवे ने कहा, "कुछ व्यक्तियों में पीसीआर (पॉलीमर्स चेन रिएक्शन) पॉजिटिविटी केवल कुछ दिनों के लिए नहीं, बल्कि कुछ हफ्तों तक रह सकती है। इसका यह मतलब नहीं है कि वह इस दौरान संक्रमित हो।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 14, 2020 3:03 PM IST

Covid-19 re-infection: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक वरिष्ठ विशेषज्ञ ने कहा है कि हालांकि कुछ ऐसे मामले हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि कोई व्यक्ति दोबारा कोविड-19 से संक्रमित हो सकता है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि (Covid-19 re-infection) नहीं हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कोविड-19 रिस्पॉन्स की टेक्निकल हेड मारिया वेन केरखोवे (Maria Van Kerkhove) ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में गुरुवार को कहा, "कुछ व्यक्तियों में पीसीआर (पॉलीमर्स चेन रिएक्शन) पॉजिटिविटी केवल कुछ दिनों के लिए नहीं, बल्कि कुछ हफ्तों तक रह सकती है। इसका यह मतलब नहीं है कि वह इस दौरान संक्रमित हो।"

डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ के अनुसार, फॉल्स पॉजिटिविटी या फॉल्स निगेटिविटी (false positivity or false negativity) से भी इस नतीजे पर पहुंचा जा सकता है कि कोई व्यक्ति दोबारा कोराना पॉजिटिव (Corona positive) हुआ है, लेकिन इसे दोबारा संक्रमण (Covid-19 re-infection in hindi) होने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हम सैद्धांतिक रूप से अनुक्रमण (सिक्वेंसिंग) को देखना चाहेंगे। क्या वायरस को आइसोलेट किया जा सकता है, क्या अनुक्रमण किया जा सकता है, तब हम देख और पता लगा सकते हैं कि क्या कोई दोबारा कोरोना से संक्रमित (re-infection) हुआ है।"

रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन में दिखे 144 तरह के साइड एफेक्ट्स, वैक्सीन को लेकर ये शॉर्टकट कहीं खतरनाक तो नहीं?

पेरिस के कई हिस्सों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, जानिए कब होता है मास्क पहनने का फायदा

रुस के उप प्रधानमंत्री पाए गए कोविड पॉजिटिव, क्या उन्हें दी जाएगी Sputnik V. की खुराक ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source