
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 19, 2020 10:41 AM IST
WHO चीफ ने कही बड़ी बात, कहा- वैक्सीन के बजाय ऐसे जल्दी खत्म होगा कोरोनावायरस
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेबियस ने फिर से कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरे विश्व के एकजुट होने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि कोरोना वैक्सीन पर नेशनलिज्म करने के बजाय पूरे विश्व को साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने 194 सदस्य देशों से मल्टीलेटरल कोवैक्स ग्लोबल वैक्सीन फैसिलिटी से जुड़ने के लिए कहा गया है। इसके लिए उन्होंने 31 अगस्त की डेडलाइन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कई देश कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर स्वार्थ देख रहे हैं। उनका कहने का मतलब है कि कुछ देश जल्दी से जल्दी सिर्फ इसलिए वैक्सीन बनाना चाहते हैं ताकि विश्व स्तर पर उनकी वाहवाही हो। जबकि सभी वैज्ञानिकों को मिलकर ऐसी कोरोना वैक्सीन बनानी चाहिए जिसके लाभ ज्यादा हो और साइड इफेक्ट कम से कम हो।
टेड्रोस अदनोम घेबियस ने आगे कहा कि कोरोनावायरस सिर्फ वैक्सीन आने से ही खत्म नहीं होगा। बल्कि जब तक दुनिया का हर व्यक्ति कोरोनावायरस से मुक्त नहीं होगा तब तक इस महामारी को रोक पाना मुश्किल है। क्योंकि कोरोनावायरस एक संक्रमण रोग है तो एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। ऐसे में यदि एक व्यक्ति भी इससे संक्रमित है तो वह अपने साथ कई लोगों को वायरस का शिकार बना सकता है। साथ ही WHO चीफ ने कहा कि नेशनल इंट्रेस्ट से वैश्विक प्रयासों को नुकसान पहुंचेगा।
कोरोना वैक्सीन बनाने की रेस में अब चीन ने भी एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है। चीन के एक सरकारी न्यूज पेपर ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की कंपनी कैन्सिनो बायोलॉजिक्स इंक द्वारा तैयार की गई कोविड-19 वैक्सीन एडी5-एनसीओवी (Ad5-nCoV) को पेटेंट मिल गया है। खबरों के अनुसार, इस वैक्सीन को पेटेंट कराने के लिए 18 मार्च को ही रिक्वेस्ट किया गया था। हालांकि, इसे मंजूरी मिलने में पूरे 5 महीने लगे और अंतत: 11 अगस्त को इसे वैक्सीन को मंजूरी मिली। वैक्सीन एडी5-एनसीओवी (Ad5-nCoV) का निर्माण चीनी सेना और कैन्सिनो बायोलॉजिक्स कंपनी ने एक साथ मिलकर किया है।
चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैक्सीन बेहद सुरक्षित तरीके से बनाई जा रही है और इस कार्य को पूरा करने के लिए प्रभावी तरीके और काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह वैक्सीन इस साल के अंत तक लॉन्च कर दी जाएगी। अभी यह वैक्सीन तीसरे स्टेज के ट्रायल से गुजर रही है। इसका यह ट्रायल कई देशों में चल रहा है। चीन के अनुसार, ट्रायल के दौरान वैक्सीन की प्रभावी क्षमता का आकलन किया जाएगा। यदि वैक्सीन Ad5-nCoV सुरक्षित और सफल होगी, तो ही इसे मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।