
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 9, 2020 10:11 AM IST
WHO चीफ की बड़ी चेतावनी, कोरोना के बाद अन्य महामारियों के लिए भी तैयार रहें विश्व
पिछले 8-10 महीनों से आतंक मचा रहा कोरोनावायरस अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में जहां रोजाना लाखों की संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं वहीं कई हजार लोगों की मौत भी हो रही हैं। दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। जबकि वैक्सीन और दवा के नाम पर अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। इसी बीच WHO चीफ टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना खत्म होने के बाद विश्व अन्य महामारियों के लिए तैयार रहे। हेल्थ को प्रथामिकता देने के लिए टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने जोर देते हुए कहा कि सभी देशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश करना चाहिए।
जिनेवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टेड्रोस ने कहा "कोरोना आखिरी महामारी नहीं होगी। इतिहास हमें बताता है कि प्रकोप और महामारी जीवन का एक तथ्य है। इसलिए दुनिया को अभी से अगली महामारी के लिए तैयार रहना होगा। वर्तमान में दुनिया जितनी सीरियस और गंभीर कोरोना को लेकर है, अगली महामारी के लिए उससे भी ज्यादा तैयार रहने की जरूरत है।"
बता दें कि डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोनावायरस को 11 मार्च को वैश्विक महामारी घोषित किया गया था। सोमवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक इस महामारी से अबतक 890,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यदि दुनियाभर में भारत की स्थिति की बात करें तो अमेरिका के बाद भारत सबसे ज्यादा संक्रमित होने वाला देश है।