WHO ने जताई नाराजगी, कहा- "पहले युवाओं को नहीं बल्कि बुजुर्गों को लगनी चाहिए कोरोना वैक्‍सीन"

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस (WHO Chief Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने एक बयान में कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) की प्राथमिकता को लेकर नाराजगी जताई है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 19, 2021 12:49 PM IST

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस (WHO Chief Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने एक बयान में कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) की प्राथमिकता को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जिन भी देशों तक कोरोना की वैक्‍सीन पहुंच चुकी है उन्‍हें युवाओं से पहले बुजुर्गों को कोरोना का टीका देना चाहिए। टेड्रोस का कहना है " अमीर देशों में युवा तथा स्वस्थ लोगों को गरीब देशों में बुजुर्ग लोगों से पहले कोरोना वैक्‍सीन लगाना उचित नहीं है।

WHO प्रमुख ने एक सप्‍ताह तक चलने वाली कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा कि अमीर देशों में 3 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों को खुराकें दी जा चुकी हैं, जबकि एक गरीब देश को टीके की मात्र 25 खुराकें ही दी गई हैं। हालांकि ऐसा किस देश के साथ हुआ है इसका जिक्र उन्‍होंने नहीं किया है।

WHO

इन देशों में शुरू हो चुका है टीकाकरण

आपको बता दें कि भारत समेत विश्‍व के कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो चुका है। ब्रिटेन, अमेरिका, इजरायल, सऊदी अरब, चीन, कनाडा और रूस जैसे कई देशों में कोरोना का टीका लगना शुरू हो चुका है। साथ ही सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि लगभग देशों में प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और जिन्हें इसकी सबसे पहले जरुरत है उन्हें पहले कोरोना वैक्‍सीन दी जा रही है।

corona-vaccine

भारत बायोटेक दे चुका है वैक्‍सनी पर बयान

बता दें कि भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने अपनी कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) को लेकर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जिन लोगों का इम्‍युन सिस्‍टम कमजोर है या फिर जो लोग दवाओं का सेवन कर रहे हैं वो Covaxin का टीका न लगाएं। भारत बायोटेक ने फैक्‍टशीट जारी करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को कोवैक्‍सीन का टीका नहीं लगवाना चाहिए। साथ ही उन्‍होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति वैक्‍सीन लगाने जाए और उसे किसी तरह की एलर्जी या कोई और हेल्‍थ प्रॉब्‍लम है तो अपने टीकाकरण अधिकारी को इस बारे में जरूर बताए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source