Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर WHO का बड़ा बयान, कहा-17 से ज्यादा देशों में तेजी से फैल रहा है संक्रमण

कोरोना वायरस को जहां लोग खत्म होता समझ रहे थे, वहीं अब दुनियाभर में इसके नए वेरिएंट के कारण संक्रमण फैलने की चर्चा हो रही है।

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर WHO का बड़ा बयान, कहा-17 से ज्यादा देशों में तेजी से फैल रहा है संक्रमण

Written by Pallavi |Published : October 21, 2022 9:58 AM IST

कोरोना वायरस जैसे ही खत्म होता नजर आता है, वैसे ही इसके मामले बढ़ने लगते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हो रहा है। स्थिति ये है कि दुनियाभर के लगभग 17 देशों में कोरोना का नया वेरिएंट जिसे XXB Variant कहा जा रहा है, तेजी से संक्रमण फैला रहा है। ये हम नहीं बल्कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन (Dr. Soumya Swaminathan) का कहना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की हर हफ्ते होने वाली मीटिंग में कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर चर्चा हुई है, जिसमें कि तमाम देशों को इस वेरिएंट को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

आ सकती है कोरोना की एक और नई लहर: Dr. Soumya Swaminathan

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्य वैज्ञानिक, डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चेतावनी दी है। इस चेतावनी में उन्होंने कहा है कि दुनियाभर के तमाम देशों में कोरोनाके इस नए वेरिएंट के कारण (covid new variant) एक नई लहर आ सकती है। उसने स्पष्ट किया कि अब तक, किसी भी देश के लिए कोई डेटा नहीं था कि ये नए संस्करण चिकित्सकीय रूप से अधिक गंभीर हैं लेकिन, जिस तरह से ये अपना पैर पसार रहा है ये कई देशों में तेजी से फैल सकता है।

सौम्या स्वामीनाथन ने इस दौरान बताया कि ओमिक्रोन वेरिएंट के 300 से अधिक उपप्रकार हैं। जिससे एक्सबीबी (XXB Variant) भी जुड़ा हुआ है। ये इसका रिकांबिनेशन वेरिएंट है जो वायरस के साथ फिर से जुड़ सकता है। ये एंटीबॉडी से छिपने की कोशिश कर सकता है और लोगों में तेजी से फैल सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

कोरोना से बचाव के लिए रहें सतर्क

स्वामीनाथन ने कहा कि वे BA.5 और BA.1 के डेरिवेटिव्स पर भी नजर रख रहे हैं, जो अधिक संक्रामक है और प्रतिरक्षा-विरोधक भी हैं। साथ ही जैसे-जैसे वायरस विकसित होगा, ये तेजी से लोगों में फैल भी सकता है। साथ ही डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक का कहना है कि कोविड -19 अब भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक बड़ा कारण बना हुआ है। इस संक्रमण के कारण दुनिया भर में हर हफ्ते 8 से 9 हजार लोगों की मौत हो रही है। इसलिए स्वामीनाथन का सुझाव है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी सावधानियों और उपकरणों का इस्तेमाल जारी रखा जाए।

About the Author

... Read More