खुशखबरी: WHO ने भारत बायोटेक की Covaxin को आपातकालीन उपयोग को दी मंजूरी

भारत बायोटेक लिमिटेड द्वारा निर्मित वैक्सीन को मंजूरी मिलना देश के वैज्ञानिकों की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 3, 2021 7:00 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत की स्वदेशी कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को आपातकालीन उपयोग की लिस्ट में शामिल कर लिया है। भारत बायोटेक लिमिटेड द्वारा निर्मित वैक्सीन को मंजूरी मिलना देश के वैज्ञानिकों की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ऐसे में अब यह उम्मीद की जा सकती है कि भारत में कोरोना के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन ड्राइव को और गति मिलेगी।

दरअसल, डब्ल्यूएचओ ने भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन को कोरोना वैक्सीन की इमरजेंसी यूज़ लिस्ट (EUL) में शामिल किया गया है। यानी अब बाकी दूसरी वैक्सीन की तरह कोवैक्सीन भी WHO कोरोना वैक्सीन की आपातकालीन इस्तेमाल की लिस्ट में है।

कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ द्वारा मिली मंजूरी बाकी देशों से मिले अप्रूवल से ज्यादा मायने रखती है।

Covaxin को WHO की मंजूरी मिलने के बाद क्या बदलाव आएगा?

कोवैक्सीन को इमरजेंसी यूज लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद अब इस वैक्सीन कि दोनों डोज जो भी लगवाएगा उसे फुली वैक्सीनेटेड माना जाएगा जैसा कि Covishield, Pfizer और Moderna सहित तमाम वैक्सीन को लेने के बाद मान्यता दी गई है।

EUL में शामिल किए जाने से और कोवैक्सीन की आपूर्ति गरीब देशों में COVAX पहल के तहत की जा सकेगी। हालांकि कोवैक्सीन को यहां तक पहुंचने में कई प्रकार की अग्नि परीक्षाओं का सामना करना पड़ा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने WHO का किया धन्यवाद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की है, उन्होंने WHO द्वारा Covaxin को मिली मंजूरी के बाद लिखा, 'मेड इन इंडिया Covaxin को आपातकालीन उपयोग सूची (EUL) प्रदान करने के लिए WHO को धन्यवाद।'

मनसुख मंडाविया ने ICMR और भारत बायोटेक के वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source