Omicron Variant News: डब्लूएचओ और अफ्रीका के राष्ट्रपति ने दूसरों देशों द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की कड़ी निंदा की

दक्षिण अफ्रीका में नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले सामने आने से कई देशों ने यात्रा पर प्रतिंबध लगा दिया है। इससे अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक मात्शिदिसो मोएती ने देशों से यात्रा प्रतिबंधों का उपयोग करने से बचने के लिए साइंस और अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों का पालन करने का आह्वान किया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 29, 2021 4:10 PM IST

South Africa Omicron Variant News: एक बार फिर से देश-दुनिया में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से लोगों में चिंता बढ़ती नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका के कई प्रांत में नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant Scare) से कई लोगों के संक्रमित होने के बाद से कुछ देशों ने आवाजाही यानी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को देखते हुए डब्लूएचओ और साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कड़ी निंदा की है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने अपने देश में मिले नए कोविड वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरों को देखते हुए यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंधों की कड़ी निंदा की है। उधर डब्लूएचओ (WHO) ने भी इस कदम की निंदा की है। कई देशों से नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant News in Hindi) संस्करण पर बढ़ती चिंताओं के कारण दक्षिणी अफ्रीकी देशों पर उड़ान प्रतिबंध नहीं लगाने का आग्रह किया है। अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक मात्शिदिसो मोएती (Matshidiso Moeti) ने देशों से यात्रा प्रतिबंधों का उपयोग करने से बचने के लिए साइंस और अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों (international health regulations) का पालन करने का आह्वान किया है।

उधर, साउथ अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से उन्हें काफी निराशा हुई है। यह पूरी तरह से अनुचित है और प्रतिबंधों को तत्काल हटाने का आह्वान किया। WHO ने जल्दबाजी में यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले देशों के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें 'जोखिम-आधारित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण' देखना चाहिए।

राष्ट्रपति रामाफोसा ने अपने भाषण में कहा कि यात्रा प्रतिबंध का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और दक्षिणी अफ्रीका अनुचित भेदभाव का शिकार है। प्रतिबंध वेरिएंट के प्रसार (Variant Spread) को रोकने में प्रभावी नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "सिर्फ एक चीज यात्रा पर प्रतिबंध से प्रभावित देशों की अर्थव्यवस्थाओं को और नुकसान पहुंचाएगी। महामारी का जवाब देने और उससे उबरने की उनकी क्षमता को कम करेगी।"

किन देशों ने लगाया प्रतिबंध

अमेरिका, यूके, ईयू, जापान, नेपाल उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने कोरोना के दक्षिण अफ्रीका के इस नए वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रसार को रोकने के लिहाज से यात्रा पर प्रतिबंध लगाए हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय ने कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से उत्पन्न होने वाले खतरे का हवाला देते हुए अफ्रीकी देशों के नागरिकों के प्रवेश में रोक लगाने का फैसला किया है। जापान में तो 30 नवंबर से सभी विदेशियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ओमिक्रोन को 'चिंता के वेरिएंट' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। कई शुरुआती साक्ष्य के अनुसार, इस वेरिएंट से पुन: संक्रमण होने का जोखिम अधिक है। अफ्रीकी प्रेसिडेंट मोएती (Matshidiso Moeti) ने कहा कि यह प्रतिबंध वैश्विक एकजुटता पर हमला करता है।

नवंबर की शुरुआत में ओमिक्रोन का चला था पता

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में भारी उत्परिवर्तित वेरिएंट का पता चला था, जिसके बाद डब्लूएचओ (WHO) को इसके बारे में जानकारी दी गई थी। पिछले दो सप्ताह में दक्षिण अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत गौतेंग में पाए जाने वाले अधिकांश संक्रमणों के लिए यह वेरिएंट जिम्मेदार है। देश के लगभग सभी प्रांतों में यह खतरनाक वेरिएंट अपना पांव पसार चुका है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source