हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इमरजेंसी ट्रायल पर WHO ने लगायी रोक, कहा संक्रमण रोकने में नहीं है कारगर

मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन जो, कि कोविड-19 मरीज़ों को दी जा रही है। इस दवाई के कई देशों में क्लिनिकल ट्रायल्स भी हो रहे हैं। लेकिन, कुछ टेस्टिंग्स में के नतीजे सामने आने के बाद वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने  हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के परीक्षण को रोक देने की बात कही।  विश्व स्वास्थ्य संगठन  की तरफ से एना मारिया हेनाओ-रेस्ट्रेपो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के सॉलिडैरिटी ट्रायल पर रोक लगा दी गयी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 18, 2020 8:26 PM IST

Hydroxychloroquine: कोविड इंफेक्टेड (Covid-19 infection) लोगों को इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देने को लेकर लगातार नये-नये खुलासे और बातें सामने आ रही हैं। अब,  विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization)  ने इस दवा की क्लिनिकल टेस्टिंग पर रोक लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन जो, कि कोविड-19 मरीज़ों को दी जा रही है। इस दवाई के कई देशों में क्लिनिकल ट्रायल्स भी हो रहे हैं। लेकिन, कुछ टेस्टिंग्स के नतीजे सामने आने के बाद वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने  हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine Trial) के परीक्षण को रोक देने की बात कही।  विश्व स्वास्थ्य संगठन  की तरफ से एना मारिया हेनाओ-रेस्ट्रेपो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के सॉलिडैरिटी ट्रायल पर रोक लगा दी गयी है। (Hydroxychloroquine)

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के ट्रायल पर WHO ने लगायी रोक:

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इमरजेंसी में इस दवाई के प्रयोग पर रोक लगा दी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के फैसले के बाद, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने आपतकाल में कोविड-19 के इलाज के लिए मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) के इस्तेमाल के आदेश को रद्द कर दिया।  पूर्व में इस दवा के इस्तेमाल की सलाह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दी थी। एफडीए ने हालिया ट्रायल्स के नतीज़ों के आधार पर कहा कि कोरोना वायरस की वजह से होने वाली सांस की तकलीफों को कम करने के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन जैसी दवाइयों का प्रयोग असरदार नहीं है और इसीलिए इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता।

यह फैसला दवाई के कई टेस्ट और ट्रायल्स के नतीज़ों के सामने आने के बाद लिया गया है। WHO के अनुसार, विगत कुछ दिनों में विभिन्न रिसर्च किए गए जिसमें पाया गया कि मलेरिया की यह दवा उन लोगों में इंफेक्शन को टालने में असफल रही है जो, इससे प्रभावित हैं।

Reusable Face Mask: इज़रायल में बना रियूज़ेबल फेस मास्क वायरस को करेगा खत्म, मिलेगी कोविड-19 से दोगुनी सुरक्षा

 चीन में आई कोरोना महामारी की सेकेंड वेव, पेइचिंग में मिले नये मामले, जानें क्या हैं कारण

 Covid-19 in India: 97 दिनों में हुई 12 हजार लोगों की मृत्यु, भारत में कोविड-19 के मामले साढे़ 3 लाख के पार

Covid-19 Cases in Mumbai: मॉनसून में बढेंगे मुंबई में कोविड-19 के मामले, एक्सपर्ट्स ने किया दावा

लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source