hamburger icon
A
Read in English

किस विटामिन की कमी से आलस आता है?

Which vitamin deficiency causes laziness: जयपुर की महात्मा गाँधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि शरीर को ऊर्जा देने, दिमाग को एक्टिव रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में विटामिन की बड़ी भूमिका होती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 28, 2025 10:51 AM IST

Which vitamin deficiency causes laziness: मैं तो थक गई भाई साहब। मैं तो बिना काम किए भी थक गई भाई साहब। एक पॉपुलर सीरियल में नाम का किरदार बिना कुछ किए हुए थका जाता था। पर ये परेशानी इन दिनो सिर्फ हंसा की नहीं है, बल्कि आजकल हर व्यक्ति की सबसे आम समस्या है लगातार थकान, कमजोरी और आलस। चाहे खाने मे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व हो, रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद ली जा रही हो, इसके बावजूद लोग आलस की समस्या से परेशान रहते है। आलस को अक्सर लोग इसे लाइफस्टाइल की समस्या समझते हैं, लेकिन बहुत बार इसका असली कारण होता है शरीर में विटामिन की कमी।

जयपुर की महात्मा गाँधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि शरीर को ऊर्जा देने, दिमाग को एक्टिव रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में विटामिन की बड़ी भूमिका होती है। जब कुछ जरूरी विटामिन कम हो जाते हैं तो शरीर का एनर्जी लेवल गिर जाता है और व्यक्ति को हर समय आलस महसूस होता है।

किस विटामिन की कमी से आता है आलस

डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि विटामिन B12शरीर में ऊर्जा बनाने, नसों को मजबूत रखने और दिमाग को अलर्ट रखने में मुख्य भूमिका निभाता है। इसकी कमी सबसे ज्यादा आलस और थकान का कारण बनती है।

B12 की कमी से आलस क्यों आता है?

- विटामिन बी12 शरीर मेंरेड ब्लड सेल्स बनाता है, जो ऑक्सीजन पूरे शरीर तक पहुंचाते हैं। जब इस विटामिन की कमी होती है, तो ज्यादा नींद आना और आसल की परेशानी होती है।

- इस विटामिन की कमी के कारण दिमाग सुस्त हो जाता है और आपको आलस ज्यादा आता है।

2. विटामिन D की कमी

आज की वर्किंग लाइफस्टाइल में लोग धूप में कम निकलते हैं, इसलिए अधिकतर लोगों में विटामिन D की कमी देखी जाती है। विटामिन डी केवल हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि एनर्जी लेवल और मूड के लिए भी बेहद जरूरी है।

विटामिन डी के कारण आलस क्यों आता है

- विटामिन डी शरीर के हार्मोन संतुलन को बनाए रखता है। विटामिन डी के कारण जब हार्मोन असंतुलन होता है, तो मूड स्विंग्स की परेशानी होती है।

विटामिन डी की कमी से मासपेशियों में कमजोरी आती है, जिससे शरीर भारी लगता है। जिससे आप अक्सर थका हुआ या आलसपन महसूस करते है।

3. विटामिन B6

डाइटिशियन का कहना है कि विटामिन B6 न्यूरोट्रांसमीटर बनाने में मदद करता है जो दिमाग को एक्टिव रखते हैं। इसकी कमी से भी आलस महसूस होता है।

विटामिन B6 की कमी से आलस क्यों?

विटामिन B6 की कमी की वजह से दिमाग सही तरीके से काम नहीं करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। जिसके कारण मूड स्विंग्स और थकान की परेशानी होती है। जिसकी वजह से आप ज्यादा आलस महसूस करते है।

निष्कर्ष

अगर आपको रोज सुबह उठते ही थकान, कमजोरी या आलस महसूस होता है तो इसे हल्के में न लें। बहुत संभव है कि आपके शरीर में विटामिन B12, विटामिन D, विटामिन B6, विटामिन C या आयरन की कमी हो। परीक्षण कराकर सही सप्लीमेंट लें और खाने में इन विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करें।सही पोषण, सही नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल से आप कुछ ही दिनों में खुद को हेल्दी और एक्टिव बना सकते है।

Highlights

  • अक्सर लोग शारीरिक तौर पर आलस महसूस करते हैं।
  • आलस के पीछे कई विटामिन जिम्मेदार होते हैं।
  • विटामिन बी12 की कमी से आलस आना आम बात हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।