प्रेगनेंसी में कौन से करवट सोना बच्चे के लिए होता है फायदेमंद ?

इस समय यूटरस का साइज बढ़ने से लेटने में काफी असहजता महसूस होती है। इसको कम करने के लिए आप अपने कमर के पीछे या पेट के नीचे और चाहे तो अपनी टांगो के बीच में तकिये का इस्तेमाल कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 22, 2019 2:55 PM IST

अगर आप प्रेग्‍नेंट हैं तो प्रेग्‍नेंसी के दौरान न केवल अपनी डाइट बल्कि हेल्‍थ का भी सही ध्‍यान देना चाहिए। इसके अलावा प्रेग्‍नेंट को भरपूर नींद भी लेनी चाहिए। यूं तो प्रेग्‍नेंसी के दौरान शुरूआत में सोने में कोई मुश्किल नहीं होती हैं लेकिन लेकिन जैसे-जैसे महिला के यूटरस का साइज बढ़ता है वैसे-वैसे मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। प्रेग्‍नेंसी में सोने की पोजीशन का भी ध्‍यान रखना चाहिए क्‍योंकि इससे होने वाले बच्‍चे पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए सोने का सही तरीका अपनाना चाहिए। जी हां प्रेग्‍नेंट महिलाओं को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनमें से एक है किस करवट में सोएं ?

प्रेगनेंसी में कौन सी ब्रा और अंडरवेल पहननी चाहिए ?

अगर प्रेग्‍नेंसी के दौरान गलत पो‍जीशन में सोया जाए तो ऐसे में होने वाले बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा बॉडी पर भी प्रेशर बन जाता है जिसके कारण ब्‍लड वेसल्‍स पर काफी असर पड़ता है। इसलिए आपको सही पोजीशन में सोना चाहिए। प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं को करवट से सोना चाहिए। वैसे तो आप किसी भी करवट से सो सकती हैं, लेकिन बाई करवट से सोना सही रहता है।''

जब हो प्रेगनेंसी में कमर दर्द, तो दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय।

सोने का कौन सा तरीका है बेहतर ?

प्रेग्‍नेंसी में किस पोजीशन में सोना चाहिए ये आपके प्रेग्‍नेंसी के महीनो पर भी निर्भर करता है] जैसे की प्रेग्‍नेंसी के शुरूआती 3 महीनो में आप सीधे होकर सो सकती है, इससे बॉडी की पोजीशन सही रहती है और आपके बच्चे को भी नुकसान नहीं होता है। लेकिन प्रेग्‍नेंसी के बढ़ने से पेट का आकार बढ़ने की वजह से भी महिलाओं को सोने में बहुत दिक्कतें आती है।

pregnant-women-position प्रेगनेंसी में बाएं करवट सोना क्यों है फायदेमंद ? ©Shutterstock.

ऐसे में पीठ के बल सोने पर यूटरस का पूरा भार आपकी पीठ पर पड़ता है जो आपकी बॉडी के निचले हिस्से से ब्‍लड को आपके हार्ट तक पहुंचाती है और इससे आपको बहुत सी परेशानिया हो सकती है जैसे की पीठ दर्द, पाइल्‍स, अपच, सांस लेने में तकलीफ और ब्‍लड सर्कुलेशन में दिक्‍कत आदि। जब प्रेग्‍नेंट महिला की बॉडी में ब्‍लड वेसल्‍स में ब्‍लड सर्कुलेशन कम होने लगता है तो बच्चे के बॉडी के महत्वपूर्ण अंगो में ब्‍लड सर्कुलेशन कम होने लगता है। जिससे मां और बच्चे दोनों की हेल्‍थ पर प्रभावित होता है।

प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने को लेकर हैं परेशान, तो अभी से फॉलो करें ये टिप्स

बाएं करवट या दाएं करवट ?

प्रेग्‍नेंसी में दाईं तरफ सोना पीठ के बल सोने से ज्यादा अच्‍छा होता है, लेकिन यह उतना सेफ नही है जितना की बाईं तरफ सोना है। प्रेग्‍नेंसी में बाएं करवट सोना अच्छा होता है। यह आपको और आपके होने वाले शिशु को स्वस्थ बनाता है। प्रेग्नेंसी में बाएं करवट सोने से गर्भ, किडनी और यूट्रस तक ब्‍लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। जी हां बाएं करवट सोने से आपकी और आपके शिशु के बॉडी में ब्‍लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है जिससे आप के बेबी को भरपूर ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे आपकी बॉडी के अंदरूनी अंगों में कम से कम प्रेशर पड़ता है। बाईं करवट मे सोने से शिशु को कोई भी चोट लगने की कम सम्भावना होती है।

प्रेगनेंसी के समय करें ये एक्सरसाइज कम होगा लेबर पेन और बच्चा भी होगा तंदुरुस्त।

इस समय यूटरस का साइज बढ़ने से लेटने में काफी असहजता महसूस होती है। इसको कम करने के लिए आप अपने कमर के पीछे या पेट के नीचे और चाहे तो अपनी टांगो के बीच में तकिये का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको जिस तरह आराम मिलें आप उस तरह से तकिये का उपयोग कर सकती है।

विटामिन बी-9 और फोलिक एसिड में क्या अंतर हैं ? जानें फायदे व नुकसान।

क्या कोल्ड क्रीम लगाने से गोरापन कम होने लगता है ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source