World Asthma Day 2020: कब हुई 'विश्व अस्थमा दिवस' की शुरुआत, महत्व, थीम, अस्थमा के लक्षण जानें सबकुछ

हर साल की तरह मई महीने के पहले मंगलवार को 'वर्ल्ड अस्थमा डे 2020' (World Asthma Day 2020) सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार अस्थमा दिवस कल यानी 5 मई को मनाया जाएगा। अस्थमा (Asthma) फेफड़ों से संबंधित एक क्रोनिक डिजीज (Chronic Disease) है, जिसके कारण सांस लेने में समस्या होती है। जानें, कब और कैसे हुई विश्व अस्थमा दिवस मनाने की शुरुआत, इस बार का थीम, अस्थमा के लक्षण सबकुछ....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 4, 2020 2:45 PM IST

हर साल की तरह मई महीने के पहले मंगलवार को 'वर्ल्ड अस्थमा डे 2020' (World Asthma Day 2020) सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार अस्थमा दिवस कल यानी 5 मई को मनाया जाएगा। अस्थमा (Asthma) फेफड़ों से संबंधित एक क्रोनिक डिजीज (Chronic Disease) है, जिसके कारण सांस लेने में समस्या होती है। अस्थमा को  दमा भी कहते हैं। श्वसन तंत्र की यह एक गंभीर बीमारी है। इससे पीड़ित लोगों को सांस लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि श्वसन मार्ग में सूजन आने से वह संकुचित हो जाती है। अस्थमा अटैक (Asthma attack) आने पर छोटी-छोटी सांस लेना, छाती मे कसाव, सांस फूलना, बार-बार खांसी आने लगती है।

क्या हैं अस्थमा के लक्षण (Symptoms of Asthma)

अस्थमा के लक्षणों (Asthma symptoms) में सांस फूलना (Breathing problem), खांसी, घरघराहट, छाती में जकड़न, थकान महसूस करना, नींद न आना, सीने में दर्द, एलर्जी, कॉमन कोल्ड आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। ये लक्षण हर किसी में उसकी गंभीरता के आधार पर अलग-अलग होते हैं। जब लक्षण नियंत्रण में नहीं होते हैं, तो वायुमार्ग में सूजन या संकुचन आ जाता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो सकता है। अस्थमा को ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसके लक्षणों को कंट्रोल करके अस्थमा से पीड़ित (Asthma Patient) लोगों की जिंदगी आसान बनाई जा सकती है।

कैसे और कब हुई 'विश्व अस्थमा दिवस' की शुरुआत

अस्थमा के बारे में जागरूकता फैलाने वालों और विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल समूहों के सहयोग से ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (जीआईएनए) द्वारा हर साल मई महीने के पहले मंगलवार (इस बार 5 मई) को मनाया जाता है। विश्व अस्थमा फाउंडेशन (World Asthma Foundation) भी 'विश्व अस्थमा दिवस' (World Asthma Day 2020) को समर्थन करता है। इस दिवस को आयोजित करने का मुख्य अद्देश्य दुनिया भर में अस्‍थमा के बारे में लोगों को जागरूक करना है। 'वर्ल्ड अस्थमा डे' 1998 में स्थापित किया गया था। इसकी पहली मीटिंग बार्सिलोना (स्पेन) में हुई थी, जिसमें लगभग 35 देश शामिल हुए थे। धीरे-धीरे 'वर्ल्ड अस्थमा डे' को पूरी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण अस्थमा अवेयरनेस ईवेंट के तौर पर पहचाना जाने लगा।

'वर्ल्‍ड अस्‍थमा डे 2020' का थीम

हर बार इसके लिए एक नई थीम चुनी जाती है। इसी कड़ी में इस बार की थीम “एनफ अस्थमा डेथ्स” (Enough Asthama Deaths) है।

अस्थमा ट्रिगर्स के कारण (Causes of asthma triggers)

प्रदूषण

फैटी फूड का सेवन

धूम्रपान करना

हाउसहोल्ड केमिकल्स

अनुवांशिक

धूल-कण

पेट्स

बैक्टीरिया और वायरस

World Asthma Day: अस्थमा से बचना है, तो समय पर करवाएं इलाज

अस्थमा से लड़ने के लिए फॉलो करें पॉजिटिव स्टेप्स

1 डॉक्टर की मदद से अपना पर्सनल अस्थमा मैनेजमेंट प्लान तैयार करें। इस प्लान में दवाएं कब लेनी हैं और अस्थमा के जोखिम कारकों से बचने के उपायों पर गौर करें।

2 अपने चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाओं का ही सेवन करें, ताकि अस्थमा के लक्षणों से राहत मिल सके। इससे वायुमार्ग से संबंधित सूजन और जलन को आप नियंत्रित कर सकेंगे।

3 अस्थमा के उन जोखिम कारकों (Asthma risk factor) के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाएं, जो लक्षणों को बढ़ाकर आपकी स्थिति को बदतर बना सकते हैं।

4 लक्षण कब गंभीर हो सकते हैं, इसके लिए डॉक्टर से बात करें।

5 यदि आपको अस्थमा का दौरा (Asthma attack) पड़ता है, तो इसके लिए हमेशा खुद को तैयार रखें। अस्थमा अटैक (World Asthma Day 2020 in hindi) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को कहीं लिखकर रखें, ताकि जब भी आपको अस्थमा अटैक आए, इसके बारे में दूसरों को समझने में कोई समस्या ना हो। अस्थमा का गंभीर दौरा आने पर आपको और आपके परिवार के सदस्यों को क्या करना चाहिए, इस बारे में सही दिशा-निर्देश से संबंधित एक कार्ड बनाकर रखें।

अस्थमा (दमा) के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार के बारे में जानें!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source