कोरोना वायरस महामारी कब खत्म होगी? वैज्ञानिकों ने कहा अगले 6-8 महीनों में बढ़ेगे मामले, हर व्यक्ति हो सकता है एक बार संक्रमित

ज़्यादातर विशेषज्ञों की राय है कि दावे के विपरीत आने वाले 6 या 8 महीनों में यह बीमारी खत्म नहीं होनेवाली है। (When will coronavirus pandemic end)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 15, 2021 10:17 AM IST

When will coronavirus pandemic end:कोरोना वायरस महामारी के खात्मे के बारे में हाल ही में कहा गया था कि आनेवाले 6-8 महीनों में यह बीमारी खत्म हो जाएगी। जिसके बाद लोगों के मन में यह सवाल घूम रहा है कि क्या सचमुच 6 महीनों बाद यह बीमारी खत्म हो जाएगी? लेकिन, वहीं,दूसरी तरफ दुनियाभर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी खत्म होने के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद लोग निराश हो सकते हैं। दरअसल, ज़्यादातर विशेषज्ञों की राय है कि दावे के विपरीत आने वाले 6 या 8 महीनों में यह बीमारी खत्म नहीं होनेवाली है। (When will coronavirus pandemic end in Hindi)

क्या अगले 8 महीनों में खत्म नहीं होगी कोरोना महामारी ?

विशषज्ञों की मानें तो आनेवाले 8 महीनों में कोरोना वायरस खत्म तो नहीं होगा बल्कि, इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा ज़रूर हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना कि भविष्य में कोरोना वायरस महामारी की कई और वेव्स आ सकती हैं। उनके अनुसार, हो सकता है कि दोबारा स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद करने पड़ें और अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या भी बेतहाशा बढ़ती दिखे। (When will coronavirus pandemic end)

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिनीसोटा (University of Minnesota) में सेंटर ऑफ इंफेक्शियस डिज़िज़ रिसर्च एंड पॉलिसी (Center of Infectious Disease Research and Policy) के डायरेक्टर माइकल ऑस्टरहोल्म (Michael Osterholm) ने बयान दिया है कि, "ठंड के मौसम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, सर्दियों के बाद मामलों में कमी आ सकती है।"

हर व्यक्ति होगा कम से कम एक बार संक्रमित

जानकारों का यह भी कहना है कि, दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी होगी और हर एक व्यक्ति को कम से कम एक बार कोरोना संक्रमण होगा।  इनमें से कई लोग बार-बार इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। उनके अनुसार, कोविड-19 महामारी केवल 2 स्थितियों में खत्म हो सकेगी, पहला सभी लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मिल जाए या दूसरी, जब पूरी आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाए और उनमें नैचुरली एंटीबॉडीज का निर्माण हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source