... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 12, 2018 11:17 PM IST
लहसुन के सेवन में कब करें परहेज। © Shutterstock
लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है लेकिन हेल्थ की कुछ स्थितियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन का सेवन रोजाना करने से हेल्थ की कई समस्याएं ठीक रहती हैं। लेकिन कुछ हेल्थ प्राब्लम ऐसी होती है जिसमें लहसुन का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। दवाओं के सेवन के समय लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। इसी तरह और भी कई स्थितियां होती है जब लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं 7 ऐसी स्थितियां जब लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर
लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर कम करता है। इसलिए अगर आपको लो बल्ड प्रेशर की शिकायत हो तो लहसुन को अवॉइड करें।
मेडिसिन लेने पर
लहसुन खून को पतला करता है। ऐसे में अगर आप किसी भी तरह की दवाइ लें रहे हैं तो इसका सेवन न करें। क्योंकि इससे आपको ब्लीडिंग हो सकती है।
लिवर प्रॉब्लम
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन वैसे तो फायदेमंद होता है। मगर लिवर की कोई भी प्रॉब्लम होने पर इसे न खाएं। इससे लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ेंः नवरात्रि स्पेशलः समक के चावल की कतली, जानें बनाने का तरिका।
पेट की समस्या
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं रहती है लहसुन से परहेज करें। इसके अलावा अगर आपको पेट का अल्सर, गैस बनना या डायरिया हो जाए तो भी लहसुन का सेवन न करें।
प्रैग्नेंसी
लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसलिए प्रैग्मेंसी में कच्चे या ज्यादा लहसुन का सेवन मिसकैरेज का खतरा बढ़ा देता है।
ये भी पढ़ेंः खाली पेट लहसुन खाना क्यों है फायदेमंद ?
सर्जरी से पहले
अगर आप ऑपरेशन या सर्जरी करवाने वाले हैं तो लहसुन को पूरी तरह अवॉइड करें। क्योंकि इससे सर्जरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग का खतरा रहता है।
एनीमिया
अगर आपको एनीमिया की प्रॉब्लम है तो भूलकर भी लहसुन का सेवन न करें। ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से हीमोलाइटिक एनीमिया की कमी हो जाती है, जोकि आपके लिए खतरनाक है।