
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : November 6, 2025 2:43 PM IST
PM Modi Ki Glowing Skin Ka Kya Raj Hai: हाल में पूरे देश में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप 2025 में जीत के ही चर्चे हैं। सभी खिलाड़ियों की दमदार वापसी से सभी भारतीयों से लेकर विदेशी प्रशंसकों तक, हर किसी का दिल जीत लिया है। इसी खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों के साथ एक मीटिंग रखी, जिसमें उन्होंने सभी को बधाई दी और कई सवाल-जवाब भी हुए।
इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की दमदार बल्लेबाज हरलीन देओल ने प्रधानमंत्री से ऐसा सवाल पूछा जो अब खूब वायरल हो रहा है। हर सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखा जा रहा है। इस वीडियो के पॉपुलर होने का कारण यह है कि क्रिकेटर हरलीन देओल ने प्रधानमंत्री से उनकी ग्लोइंग स्किन का राज पुछा। इसका जवाब पीएम से हंस कर दिया। उनका जवाब क्या था, आइए आपको बताते हैं।
बुधवार को खिलाड़ियों से प्रधान मंत्री की वार्ता के दौरान क्रिकेटर हरलीन ने उनसे पूछा कि 'सर मुझे आपसे आपका स्किन केयर रूटीन पूछना है।' इसके बाद कमरा हंसी से चहक उछा तो हरलीन ने आगे कहा कि 'आप बहुत ग्लो करते हो।' जिसका जवाब देने से पहले प्रधान मंत्री मोदी मुस्कुराए और फिर बोले कि
'मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था।' तभी दूसरी खिलाड़ी बोलीं कि 'सर यह करोड़ों देशवासियों का प्यार है।' इसपर पीएम बोले कि 'यह तो है ही जी, यह बहुत बड़ी ताकत होती है, समाज से इतना प्यार मिला, सरकार में भी 25 साल हो गए।
When women’s cricket gunn fielder Harleen Deol @imharleenDeol asked PM Modi about his skincare routine
PM smiled and said “It’s been 25 years as head of government… it’s the blessings of the people that keep me glowing.” ✨ pic.twitter.com/mklQKCwrqq — Astronaut (@TheRobustRascal) November 6, 2025
अगर हम इन सब से इतर बात करें तो देखेंगे कि प्रधान मंत्री रोजाना योग करते हैं, और योग एक ऐसा साधन है जो आपके शरीर को दुरुस्त रखने, स्किन को ग्लोइंग बनाने, बालों को हेल्दी रखने और शरीर को मजबूती देने का काम करता है। कुल मिलाकर योग में चमत्कार है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।