Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंवला का सेवन कब शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है ?

आंवला के लाभों के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि आंवला के सेवन से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं।

आंवला का सेवन कब शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है ?
आंवले से होने वाले नुकसान। ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : December 31, 2018 3:07 PM IST

आंवला को इंडियन गूसबेरी के नाम से भी जाना जाता है। आंवला में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। आंवला बालों को मजबूत करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और साथ ही इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में फायदेमंद है।

तो ये है आपके अधिक खाने की असली वजह।

आंवला के लाभों के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि आंवला के अधिक सेवन से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। अति हर चीज की बुरी होती है और आंवले के मामले में भी ऐसा ही है। आइए जानते हैं कि बहुत ज्यादा आंवला का सेवन करना सेहत के लिए कैसे हानिकारक होता है।

Also Read

More News

शहनाज़ हुसैन टिप्स: आंवला से हेल्दी बाल और सुंदर स्किन पाने के तरीके।

लिवर को हानि पहुंचाता है

आंवला का अदरक के साथ सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंचता है। इसका जरुरत से ज्यादा सेवन करने से लिवर एंजाइम्स का स्तर बढ़ा देता है जिसे सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसअमाइनेज (एसजीपीटी) कहा जाता है। यह लिवर के लिए हानिकारक होता है।

कब्ज हो जाती है

यदि आपको उच्च रक्तचाप है, तो आपको अधिक मात्रा में आंवला नहीं खाना चाहिए। आंवला में फाइबर होता है जिसका बहुत अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या हो जाती है। इसका सेवन करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।

सर्दियों का तोहफा है आंवला, इस तरह बनाएं आंवले की चटपटी चटनी।

ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है

उच्च रक्तचाप और किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं तो अधिक आंवला का सेवन ना करें। आंवला शरीर में सोडियम के स्तर को बढ़ा देता है और किडनी की कार्यप्रणाली पर असर डालता है। इसलिए अधिक आंवला हानिकारक हो सकता है।

पेशाब के दौरान सूजन आना

आंवला में अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है जिसका जरुरत से ज्यादा सेवन पेशाब में परेशानी और जलन पैदा करता है। इससे पेशाब करते समय सूजन आ जाती है साथ ही दुर्गंध भी आती है।

शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल कम करने के लिए आंवला का ऐसे करें प्रयोग।

एसिडीटी बढ़ सकती है

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आंवला का अधिक सेवन करने से पेट संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं इससे खाना ना पचने और एसिडिटी की समस्या भी पैदा हो जाती है।

About the Author

... Read More